एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में अब मोबाइल एप से हो रही है मनरेगा मजदूरों की हाजिरी

मध्य प्रदेश में महात्मा गांधी नरेगा में अब मजदूरों की हाजिरी मोबाइल एप के जरिए दर्ज की जाने लगी है. इसके साथ ही कार्यस्थल की तस्वीर भी मोबाइल एप पर दर्ज होने लगी है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में महात्मा गांधी नरेगा के कार्यों में पारदर्शिता और इनोवेशन का दौर जारी है, इसी क्रम में अब मजदूरों की हाजिरी मोबाइल एप के जरिए दर्ज की जाने लगी है. इसके साथ ही कार्यस्थल की तस्वीर भी मोबाइल एप पर दर्ज होने लगी है. बताया गया है कि महात्मा गांधी नरेगा के कार्य स्थल पर मोबाईल एप के माध्यम से दिन में दो बार मजदूरों की हाजिरी ली जा रही है. हाजिरी के साथ ही कार्यस्थल की फोटो भी मोबाईल एप में दर्ज की जा रही है. हाजिरी लेने का काम मुख्य रूप से मेट को सौंपा गया है. एप के उपयोग में प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे स्थान पर है.

दिन में दो बार हाजिरी
मनरेगा की आयुक्त सुफिया फारूकी वली ने बताया कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा एनएमएमएस मोबाईल एप विकसित किया है, जिसके माध्यम से दिन में दो बार हाजिरी दर्ज होती है. पहली बार सुबह छह बजे से 11 बजे तक तथा दूसरी बार दोपहर दो से पांच बजे के बीच मजदूरों की फोटो सहित हाजिरी मोबाईल एप में दर्ज की जा रही है.

मेट के माध्यम से मोबाइल एप से उपस्थिति 
प्रदेश में 22937 मेट तथा ग्राम रोजगार सहायकों द्वारा एप का उपयोग प्रारंभ कर दिया गया है. महात्मा गांधी नरेगा के ऐसे कार्य जिन पर 20 से अधिक मजदूर कार्यरत है वहां मेट के माध्यम से मोबाइल एप से उपस्थिति लिया जाना अनिवार्य है. राज्य में मेट के रूप में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है. महिला मेट को मोबाईल एप के उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया गया है.

कोविड टीकाकरण अभियान
बताया गया है कि महात्मा गांधी नरेगा के काम कर रहे मजदूर और उनके परिवार के सदस्यों के लिए ग्राम पंचायत क्षेत्र में विशेष कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. ऐसे मजदूर जिन्हें कोविड का पहला अथवा दूसरा डोज नहीं लगा है उन्हें चिन्हित कर कोविड का टीका लगाया जा रहा है. कार्यस्थल पर टीका लगवाने की भी व्यवस्था की गई है.

मजदूरों के टीकाकरण का कैलेंडर
टीकाकरण को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर मजदूरों के टीकाकरण का कैलेंडर बनाया गया है, जिससे पहला डोज लगवा चुके मजदूरों को टीके का दूसरा डोज समय पर दिया जा सके. मजदूर के साथ उनके परिवार के सदस्यों को भी कोविड टीका लगाया जा रहा है. ऐसे व्यक्ति जो टीकाकरण क्षेत्र तक जाने में समर्थ नहीं हैं, उन्हें ग्राम रोजगार सहायक और मेट द्वारा टीकाकरण केंद्र ले-जाकर नि:शुल्क टीके की डोज दिलाई जा रही है. वर्तमान में मनरेगा से एक करोड़ से ज्यादा ग्रामीण जुड़े हुए हैं.

ये भी पढ़ें:

UP Free Laptop Yojna 2021: जानिए किन स्टूडेंट्स को मिलेगा फ्री लैपटॉप योजना का लाभ, किसके आवेदन होंगे स्वीकार

Corona cases in Delhi: विदेश से दिल्ली आने वाले 37 लोगों में से 28 कोरोना पॉजिटिव, ओमिक्रॉन का भी एक मरीज मिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget