एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh Election 2023: बीजेपी की चुनाव कमेटियों पर बनी सहमति, इस नेता की मंजूरी मिलने के बाद जारी होंगे नाम

Madhya Pradesh Election 2023 News: बीजेपी इस बार जिलों में भी चुनाव प्रभारी तैनात करेगी. इसके लिए 64 से ज्यादा नाम छांट लिए गए हैं.  ये जिला प्रभारी जिले की पूरी टीम को कोऑर्डिनेट करेंगे.

Madhya Pradesh Elections 2023: केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के चुनाव (MP Assembly Election 2023) के प्रभारी भूपेंद्र यादव (Bhupender Yadav) और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने चुनाव कमेटियों के नामों पर सहमति दे दी है. अब ये तमाम नाम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के पास भेजे जाएंगे. उनकी मंजूरी मिलने के बाद इन्हें जारी किया जाएगा. यादव और वैष्णव आज बीजेपी (BJP) के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ कर सकते हैं. यादव और वैष्णव ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख नरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और संगठन मंत्री हितानंद के साथ बैठक की.

प्रदेश मुख्यालय का लिया जायजा

इस बैठक से पहले चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी ने बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय का जायजा लिया. उन्होंने वहां पार्टी का कामकाज देखा और लोगों से मुलाकात की. इसके बाद बैठक शुरू हुई. इस दौरान नरेंद्र सिंह तोमर ने उन्हें कमेटियों के नाम बताएं. इसमें ज्यादातर नाम पुरानी कमेटियों के ही हैं. इसमें कुछ नए नाम जोड़े जाएंगे.इसके अलावा जिलों में भी चुनाव प्रभारी तैनात किए जाएंगे. इसके लिए 64 से ज्यादा नाम छांट लिए गए हैं.  ये जिला प्रभारी जिले की पूरी टीम को कोऑर्डिनेट करेंगे. इसके साथ ही वो भोपाल की टीम के साथ समन्वय बनाएंगे. 

भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव आज बीजेपी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ कर सकते हैं. इसके बाद चुनाव तैयारियों की बैठक होगी. सोमवार को ये दोनों नेता सभी कमेटियों के नाम लेकर दिल्ली रवाना हो जाएंगे.

नरेंद्र सिंह तोमर की नियुक्ति
बीजेपी ने सात जुलाई को भूपेंद्र सिंह यादव को  मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी बनाया था. इसके बाद 15 जुलाई को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया गया. साल 2008 और 2013 के विधानसभा चुनाव में तोमर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष थे.उस समय बीजेपी को मिली जीत का श्रेय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की जोड़ी को दिया जाता है.

ये भी पढ़ें

Madhya Pradesh Election 2023: आदिवासियों पर है कांग्रेस-बीजेपी का फोकस, अगस्त में राहुल गांधी की होंगी इतनी सभाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget