एक्सप्लोरर

MP Assembly Election 2023: सपा की दूसरी सूची में किस नेता को कहां से मिला टिकट, लिस्ट पर डालें एक नजर

MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी अब तक 31 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार चुकी है. वहीं अब सपा ने भी अपने 9 प्रत्याशियों का एलान किया है.

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा में होने वाले चुनाव अब धीरे-धीरे रोचक होते जा हैं. प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के उतारने का सिलसिला जारी है. प्रत्याशियों की घोषणा की सबसे पहले बीजेपी द्वारा की गई थी. बीजेपी ने पहली सूची में 39, दूसरी में 39, इसके बाद एक सिंगल नाम सहित अब तक बीजेपी 136 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है तो वहीं अब दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल ने भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करने की शुरुआत कर दी है. नवरात्रि के पहले दिन रविवार (15 अक्टूबर) को कांग्रेस ने 230 सीटों में से 144 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है.

प्रत्याशियों की घोषणा के मामले में अब उत्तर प्रदेश की मुख्य राजनीतिक पार्टी समाजवादी पार्टी ने अपनी दस्तक देना शुरू कर दी है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. इसी कड़ी में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा का ऐलान शुरू हो गया है. सपा ने अब तक 9 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतार चुकी है तो वहीं बसपा भी अपने प्रत्याशी मैदान में उतार रही है.



सपा ने उतारे 9 प्रत्याशी
सपा ने पहले छह उम्मीदवारों की घोषणा की थी, जबकि अब तीन नए उम्मीदवारों की घोषणा की है. 230 सीटों में से सपा 9 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है. इन प्रत्याशियां में निवाड़ी विधानसभा से मीरा दीपक यादव, राजनगर से बृजगोपाल पटेल उर्फ बबलू पटेल, भाण्डेर से डीआर राहुल (अहिरवार), धौहनी से विश्वनाथ सिंह मरकाम, चितरंगी से श्रवण कुमार सिंह गोड, सिरमौर से लक्ष्मण तिवारी, बिजवार से डॉ. मनोज यादव, कटंगी से महेश सहारे और सीधी से रामप्रताप सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया गया है.

बीजेपी-कांग्रेस भी उतार चुकीं प्रत्याशी
मध्य प्रदेश चुनाव में पहली बार आचार संहिता लगने से पहले ही बीजेपी ने प्रत्याशियों की घोषणा करने की शुरुआत कर दी थी. बीजेपी अब तक 4 सूची जारी कर चुकी है. इस सूची में अब तक 136 प्रत्याशी मैदान में उतारे जा चुके हैं, इसी तरह अब कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस ने 230 सीटों में से 144 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है.

यह भी पढ़ें: Congress Candidate List: कांग्रेस की सूची पर मचा बवाल, प्रदेश भर में इस्तीफे, पुतला दहन और प्रदर्शन का दौर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget