एक्सप्लोरर

Lumpy Virus In MP: खंडवा में घातक लंपी वायरस की एंट्री, जिले में अब तक आठ गायों की मौत

Madhya Pradesh के खंडवा में लंपी वायरस ने दस्तक दे दी है. इस खतरनाक वायरस के चलते जिले में अब तक आठ गायों की मौत हो चुकी है.

Lumpy Virus In Khandwa: देश के कई हिस्सों में फैले लंपी वायरस के चलते खंडवा (Khandwa) जिले में अब तक आठ गायों की मौत हो चुकी है. यहां पशुपालन विभाग के सीमित संसाधनों साथ स्थानीय गौ सेवक और किसान भी स्वयं एहतियात बरत रहे हैं. प्रदेश के पशुपालन मंत्री ने साफ कर दिया कि लंपी वायरस के मामले में सरकार पूरी व्यवस्था मुहैया करा रही है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. खंडवा जिले में लंपी वायरस का ज्यादा असर पंधाना विकासखंड में देखा जा रहा है ,यहां अभी तक 7 गायों की मौत हो चुकी है. खालवा विकासखंड में भी इस वायरस से एक गाय की मौत हुई है. लगभग 1 माह पूर्व से पशुपालन विभाग ने यहां के 10 पशुओं के सैंपल लैबोरेट्री भेजे थे. जिसके बाद से ही इस वायरस पर नियंत्रण करने के प्रयास शुरू कर दिए थे. जिन क्षेत्रों में इस वायरस के कारण गौवंश की मौत हुई है उनके शव को जमीन में गड्ढा खोदकर दफनाया जा रहा है.

पशुपालन मंत्री ने कही ये बात

निजी प्रवास पर खंडवा पहुंचे पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने कहा है कि सरकार लंपी वायरस के रोकथाम के लिए पूरे प्रयास कर रही है. पशुपालन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने जिले में अभी तक 13000 पशुओं को टीके लगाए हैं, हालांकि यह टीकाकरण उन्हीं क्षेत्रों में किया जा रहा है जहां पर वायरस का प्रभाव देखा गया. मंत्री पटेल ने कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पशुपालन विभाग वायरस के लक्षण पाए जाने वाले क्षेत्रों में ही टीकाकरण कर रहा है. वायरस के बचाव के लिए यहां के गौशाला संचालकों ने अपने स्तर पर बचाव के प्रयास किए है.

MP News: औरंगाबाद की यूट्यूबर गर्ल इटारसी रेलवे जंक्शन से मिली, पिता की डांट से नाराज होकर उठाया था ये कदम

कई जगहों पर टीकाकरण और दवा का छिड़काव

खंडवा की सबसे बड़ी और पुरानी गणेश गौशाला में लंपी के दस्तक के पहले ही यहां की संचालक समिति ने दवा का छिड़काव करवाने के साथ ही यहां बाहर से आने वाले नए गौवंश पर रोक लगा रखी. इसी के चलते इस गौशाला में एक भी मामला सामने नहीं आया है. यहां गौ पालकों और गौशाला संचालकों की मांग है कि सभी गोवंश को टीके लगाए जाए, जिससे वह इस बीमारी से बच सके. लंपी वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने पहले ही पशु हाट बाजारो पर प्रतिबंध लगा दिया है. साथ ही खंडवा जिले में पशुओं के परिवहन पर भी रोक लगा रखी है. पशुपालन विभाग वायरस के प्रकोप वाले क्षेत्र में बचाव के साथ ही टीकाकरण भी कर रहा है.

Ujjain News: महाकाल के गर्भगृह में महापौर को फोटो खिंचवाना पड़ा महंगा, लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर किया ट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget