एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की सात सीटों पर बढ़ेगा BJP का सिरदर्द? नए उम्मीदवार तलाशेगी पार्टी!

MP Lok Sabha Election 2024: इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तैयारियां शुरू कर दी हैं. मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए मिशन-29 प्लान बनाया है.

MP Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अब लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. बीजेपी ने मिशन 29 पर काम शुरू हो गया है, तो वही पार्टी के सामने उन सात सीटों पर उम्मीदवारी का सवाल बना हुआ है. जहां के सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारा गया था.  राज्य में लोकसभा की 29 सीट हैं और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी, कांग्रेस सिर्फ छिंदवाड़ा में जीत हासिल कर सकी थी जहां से सांसद नकुलनाथ है. 

अब बीजेपी छिंदवाड़ा पर भी नजर गड़ाए हुए हैं. सभी 29 सीटों पर जीतने के लिए मिशन-29 बनाया है. बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में अपनी रणनीति के मुताबिक तीन तत्कालीन केंद्रीय मंत्रियों सहित कुल सात सांसदों को मैदान में उतारा था. इनमें से पांच तो जीत गए हैं, लेकिन दो को हार का सामना करना पड़ा. अब बीजेपी के सामने चुनौती है नए चेहरों की तलाश की. जो सांसद से विधायक बन गए हैं उनके स्थान पर तो नए चेहरे चाहिए ही होंगे, मगर क्या उन्हें भी मौका दिया जाएगा जो विधानसभा तक का चुनाव हार गए. 

दमोह में बड़ी संख्या में हैं ओबीसी वोटर
बीजेपी ने जिन तत्कालीन सांसदों को मैदान में उतारा था उनके संसदीय क्षेत्र पर गौर करें तो नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना से सांसद थे और यह इलाका क्षत्रिय बाहुल्य माना जाता है, तो वही प्रह्लाद पटेल को नरसिंहपुर से चुनाव लड़ाया गया और वह दमोह से सांसद रहे हैं. दमोह में ओबीसी मतदाता बड़ी तादाद में है. जबलपुर के सांसद रहे राकेश सिंह का संसदीय क्षेत्र सामान्य वर्ग की बहुलता वाला है. रीति पाठक के संसदीय क्षेत्र सीधी में ब्राह्मण वर्ग प्रभावकारी है. इसी तरह उदय प्रताप सिंह का संसदीय क्षेत्र होशंगाबाद भी सामान्य वर्ग के प्रभाव का है. वहीं दो सांसद सतना से गणेश सिंह और मंडला से केंद्रीय मंत्री भगत सिंह कुलस्ते को हार का सामना करना पड़ा है. 

बीजेपी आंकलन में जुटी
सतना की बात करें तो यह ओबीसी वर्ग के प्रभाव वाला संसदीय क्षेत्र है और मंडला आदिवासी वर्ग का. पार्टी के अंदर एक सवाल उठ रहा है क्या इन विधानसभा हारने वाले सांसदों को मैदान में उतारा जाएगा? अगर मौका दिया जाता है तो जनता के बीच क्या संदेश जाएगा. ऐसे में सतना में ओबीसी वर्ग और मंडला में आदिवासी वर्ग से जुड़े कार्यकर्ताओं की क्षमता का पार्टी आकलन कर रही है. पार्टी प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में हारे उम्मीदवारों से लेकर अन्य की बैठक भी कर चुकी है.

सियासी एक्सपर्ट ने क्या कहा?
राजनीतिक विश्लेषकों को मानना है कि जिन स्थानों पर तत्कालीन सांसद चुनाव जीत गए हैं और विधायक बन गए हैं, उन स्थानों पर पार्टी के लिए प्रत्याशी की खोज तो करनी ही होगी. मगर जिन स्थानों पर पार्टी हारी है, वहां भी उसे चेहरे बदलने पर जोर लगाना होगा. सतना और मंडला वे संसदीय क्षेत्र हैं, जहां पार्टी को कारगर रणनीति तो बनानी ही होगी. सतना में ओबीसी और मंडला में आदिवासी वर्ग का बेहतर उम्मीदवार तलाशना होगा.

ये भी पढ़ें:

MP News: भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने अधिकारियों को दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget