एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर के चिड़ियाघर से 6 दिन पहले लापता हुआ तेंदुआ आज वन विभाग के दफ्तर के पास मिला

2 दिसंबर से लापता तेंदुआ शावक आज वन विभाग के दफ्तर के पास से बरामद कर लिया गया है. अपनी मां से बिछड़ने के बाद जंगल में घूम रहे छह महीने के मादा तेंदुआ शावक को वन विभाग ने बुरहानपुर जिले में बचाया था

इंदौर: मध्य प्रदेश में इंदौर के कमला नेहरू चिड़ियाघर से छह दिन पहले रहस्यमयी हालात में लापता हुए तेंदुआ शावक को मंगलवार को वन विभाग के दफ्तर के पास से बरामद कर लिया गया. वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) नरेंद्र पांडवा ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया कि उनके विभाग के नवरतन बाग स्थित दफ्तर के पास कुछ लोगों ने तेंदुआ शावक को देखा और इसके बाद उसे पकड़ लिया गया. पांडवा ने बताया, ‘‘पर्याप्त भोजन नहीं मिलने से तेंदुआ शावक काफी कमजोर लग रहा था. स्वास्थ्य जांच और इलाज के लिए उसे कमला नेहरू चिड़ियाघर भेज दिया गया है.’’

चिड़ियाघर से तीन किलोमीटर दूर मिला तेंदुआ शावक

चश्मदीदों के मुताबिक तेंदुआ शावक वन विभाग के दफ्तर के पास जिस जगह मिला, वह चिड़ियाघर से करीब तीन किलोमीटर दूर है. ऐसे में सवाल उठे हैं कि सघन आबादी वाले शहरी क्षेत्र में पिछले छह दिनों के दौरान वह किसी व्यक्ति को क्यों नहीं दिखा, जबकि चिड़ियाघर और वन विभाग के कर्मचारी उसे लगातार खोज रहे थे. इस बारे में पूछे जाने पर डीएफओ ने कहा, ‘‘किसी तेंदुए या बाघ के लिए तीन किलोमीटर का फासला कुछ भी नहीं होता है.’’

छह महीने के मादा तेंदुआ शावक को वन विभाग ने बुरहानपुर जिले में बचाया था

अधिकारियों ने बताया कि अपनी मां से बिछड़ने के बाद जंगल में घूम रहे छह महीने के मादा तेंदुआ शावक को वन विभाग ने बुरहानपुर जिले में बचाया था और उसके पिछले पैरों में जख्म दिखाई देने पर उसे बेहतर इलाज के लिए एक दिसंबर की रात इंदौर के चिड़ियाघर लाया गया था.

तेंदुआ शावक 2 दिसंबर को पिंजरे की जाली तोड़ भागा था

वहीं चिड़ियाघर के प्रभारी उत्तम यादव के मुताबिक वन विभाग का दल तेंदुआ शावक के पिंजरे वाली गाड़ी को बुधवार रात चिड़ियाघर परिसर में छोड़कर रवाना हो गया था. उन्होंने कहा, ‘‘हमने वन विभाग के अफसरों को पहले ही बता दिया था कि हम रात के वक्त तेंदुआ शावक को चिड़ियाघर के पिंजरे में स्थानांतरित नहीं कर सकते.’’

यादव के मुताबिक तेंदुआ शावक को स्थानांतरित करने के लिए वन विभाग की गाड़ी में रखे पिंजरा की जाली दो दिसंबर की सुबह टूटी मिली थी और शावक उसमें नहीं था.

ये भी पढ़ें

Delhi News: दिल्ली सरकार ने कहा जल्द नहीं बढ़ेगी पार्किंग फीस, क्या नगर निकाय चुनाव है वजह?

Udaipur News: तेंदुए के मुंह का निवाला बनने जा रहे कुत्ते को युवक ने बचाया, वायरल हुआ Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में इनोवेशन का सेंटर बनेगा मध्य प्रदेश, 23-24 अक्टूबर को समिट
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में इनोवेशन का सेंटर बनेगा मध्य प्रदेश, 23-24 अक्टूबर को समिट
MP में CM मोहन यादव का तोहफा, 950 से ज्यादा लोगों को बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
MP में CM मोहन यादव का तोहफा, 950 से ज्यादा लोगों को बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
कोटा बस एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिले CM मोहन यादव, AIIMS पहुंचकर जाना हाल
कोटा बस एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिले CM मोहन यादव, AIIMS पहुंचकर जाना हाल
दिग्विजय सिंह की यात्रा पर पत्नी बोलीं- 'समाज की उन संस्थाओं...'
दिग्विजय सिंह की यात्रा पर पत्नी बोलीं- 'समाज की उन संस्थाओं...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget