एक्सप्लोरर

भोपाल एयरपोर्ट पर लेट नाइट उड़ान शुरू, पुणे से पहुंची पहली फ्लाइट, सांसद ने यात्रियों का किया स्वागत

Rajabhoj Airport Bhopal: राजाभोज एयरपोर्ट भोपाल में पहली बार शनिवार रात को नाइट फ्लाइट लैंड हुई. रात 3 बजकर 10 मिनट पर फ्लाइट जब एयरपोर्ट पहुंची तो सांसद आलोक शर्मा ने यात्रियों का स्वागत किया.

Madhya Pradesh News: राजधानी भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर शनिवार को देर रात पहली बार शेड्यूल की नाइट फ्लाइट लैंड हुई. इंडिगो की फ्लाइट पुणे से करीब 157 यात्रियों को लेकर रात 3 बजकर 10 मिनट पर भोपाल एयरपोर्ट पहुंची. भोपाल एयरपोर्ट पर सांसद आलोक शर्मा ने सभी यात्रियों का स्वागत किया. पहले दिन फ्लाइट की लगभग सभी सीटें फुल रही.

बता दें भोपाल का राजाभोज एयरपोर्ट 1 अक्टूबर से 24 घंटे खुलने लगा है. अब एयरपोर्ट पर रात में फ्लाइट के उतरने की व्यवस्था हो गई है. सुविधा शुरू होते ही सबसे पहले इंडिगो ने पुणे फ्लाइट का नाइट स्लॉट लिया था. पहले दिन करीब 234 यात्रियों का आवागमन पुणे-भोपाल के बीच हुआ. 

भोपाल-पुणे फ्लाइट का शेड्यूल
एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार भोपाल-पुणे व पुणे-भोपाल प्रतिदिन संचालित होगी. फ्लाइट नंबर 6ई-258 पुणे रात 1.40 बजे से प्रस्थान करेगी, जो भोपाल में रात 3.10 बजे लैंड करेगी, जबकि फ्लाइट संख्या 6ई-257 भोपाल से रात 3.40 बजे प्रस्थान कर पुणे में सुबह 5.15 बजे लैंड करेगी.

दिल्ली-बेंगलुरू उड़ान के समय बदला
एयरपोर्ट प्रबंधन ने शनिवार को विंटर शेड्यूट जारी किया है, जो 27 अक्टूबर से लागू होगा. इसके अनुसार इंडिगो की दिल्ली की तीन और बेंगलुरू की शाम की उड़ान का समय बदल गया है. अब तक बेंगलुरू की शाम वाली उड़ान 9.25 बजे भोपाल आकर 10.10 बजे रवाना होती थी, अब रात 8.05 बजे आकर 8.45 बजे रवाना होगी. 

वहीं इंडिगो की सुबह वाली दिल्ली उड़ान जो 7.15 बजे आकर 7.50 बजे रवाना होती थी, वो अब 8.25 बजे आएगी और 8.55 बजे रवाना होगी. शाम वाली दिल्ली उड़ान 4.30 बजे आकर 5 बजे रवाना होती थी, अब दोपहर 12.35 बजे आकर 1 बजे रवाना होगी. रात वाली दिल्ली उड़ान 8.55 बजे आकर 9.25 बजे रवाना होती थी, अब रात 9.20 बजे आएगी और 10 बजे रवाना होगी.

यह भी पढ़ें: एमपी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का ऐलान होते ही मचा बवाल! इंदौर के नेता प्रमोद टंडन ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget