एक्सप्लोरर

MP News: मॉनसून से पहले जंगल में छोड़े जाएंगे और चीते, बारीकी से की जा रही व्यवहार की मॉनिटरिंग

Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क मैनेजमेंट और एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी आठ चीते खुले जंगल में हैं और 9 चीते बाड़े में. चीतों के व्यवहार की मॉनिटरिंग बारीकी से की जा रही है.

MP Cheetah News: मॉनसून की दस्तक से पहले कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) के बाड़े स्थित कुछ और चीतों को खुले जंगल में छोड़ा जाएगा. इसे लेकर कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन, विभागीय अफसर और विशेषज्ञों के बीच मंथन चल रहा है. बता दें, कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में आठ चीते भेजे जा चुके हैं. इनमें चार नर और चार मादा शामिल हैं, जबकि नौ चीते बाड़े में है. बताया जा रहा कि विशेषज्ञ और कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन के आपसी मंथन के बाद निष्कर्ष निकला है कि 6 और चीतों को खुले जंगल में छोड़ा जाएगा.

इसी सप्ताह छोड़े जाएंगे चीते
बता दें विभागीय स्तर पर हुए मंथन के बाद खुले जंगल में रह रहे चीतों के व्यवहार की मॉनिटरिंग बारीकी से की जा रही है. साथ ही कूनो नेशनल पार्क में रह रहे चीतों पर भी नजर बनाए हुए हैं. अब निर्णय लिया गया है कि इसी सप्ताह कुछ और चीतों को खुले जंगल में छोड़ दिया जाएगा. चीतों को खुले जंगल में छोड़ने का निर्णय चीता परियोजना संचालन समिति की टीम द्वारा किए गए कूनो पार्क के भ्रमण के बाद लिया गया है. 

आशा भी लौट आई शिवपुरी
श्योपुर डीएफओ पीके वर्मा के अनुसार अभी खुले जंगल में आठ चीते हैं, जिनमें मादा चीता आशा शिवपुरी-अशोक नगर के बॉर्डर के आसपास है. हालांकि आशा को भी शिवपुरी लौटते हुए ट्रैक किया गया है. वहीं कूनो के जंगल में अभी सात चीते हैं जिनमें गौरव, शौर्य, वायु, अग्नि, धात्री, गामिनी और नीरवा कूनो नेशनल पार्क की सीमा में विचरण कर रहे हैं. अन्य चीतों को भी खुले जंगल में छोड़ने पर सहमति बनी है.   

गौरतलब है कि चीतों को जंगल के अलावा आसपास के इलाके भी पसंद आने लगे हैं. यही वजह है कि चीते अब पार्क की सीमा लांघकर आसपास घूमने लगे हैं. नर चीते पवन के बाद अब मादा चीता आशा को शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क के आस-पास घूमते देखा गया था. इसलिए बीते 15 दिन से कूनो नेशनल पार्क एरिया के जंगलों की सीमा के बाहर भी आशा आने-जाने लगी है.

यह भी पढ़ें: MP Politics: प्रियंका के स्वागत में कांग्रेस ने सजाई बजरंग बली की गदा, जानें एमपी में क्या है पार्टी का सॉफ्ट हिंदुत्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget