एक्सप्लोरर

Kubereshwar Dham: पंडित प्रदीप मिश्रा के भांजे पर महिला ने लगाया मारपीट का आरोप, कहा- जबरन लिए गए पैसे

Rudraksh Mahotsav 2023: पुलिस के मुताबिक इस मामले में महिला ने शिकायत दर्ज की है. अभी हम इस मामले में जांच कर रहे हैं जांच के बाद ही कुछ कह सकते हैं.

Rudraksh Mahotsav 2023: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नजदीक सीहोर जिले के कुबेश्वर धाम इस समय सुर्खियों में है.16 फरवरी से 22 फरवरी तक प्रदीप मिश्रा कथावाचक द्वारा रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था, लेकिन पहले दिन 16 फरवरी को लाखों की तादाद में पब्लिक पहुंच गई जिससे अव्यवस्था होने से रुद्राक्ष महोत्सव को बंद करना पड़ा. इसी बीच लगातार अव्यवस्थाओं और लोग परेशान होते हुए दिखाई दिए. लेकिन अब कुबेश्वर धाम से पंडित प्रदीप मिश्रा के भांजे समीर पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए मंडी थाने में शिकायत दर्ज की. 

दरअसल, रुद्राक्ष महोत्सव में नीमच के मनासा के ग्राम घटपीपलिया की रहने वाली 35 वर्षीय इन्द्रा मालवीय ने आरोप लगाते हुए बताया कि सोमवार को वह कुबेरेश्वर धाम पहुंची थी. यहां पर कथा के नाम पर समिति के सदस्य और कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के भांजे समीर शुक्ला और समिति के अन्य सदस्यों ने एक कमरे में ले जाकर मारपीट की और कथा के नाम पर उससे पैसे की मांग की घरवालों से इनके खाते में दबाव में आकर पैसे डलवाये.

मामले की हो रही जांच
इस पूरे मामले को मंडी थाना प्रभारी हरिनारायण परमार का कहना है कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है. अभी हम इस मामले में जांच कर रहे हैं जांच के बाद ही कुछ कह सकते हैं, फिलहाल महिला का मेडीकल सरकारी अस्पताल में कराया गया है. दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ज्यादा आ गए श्रद्धालु
बता दें कि कल बुधवार तक जारी शिवमहापुराण कथा के लिए पंडित प्रदीप मिश्रा ने देश भर में अपनी कथा के दौरान श्रद्धालुओं को सीहोर आने का आमंत्रण दिया था. पंडित मिश्रा के आमंत्रण के बाद लगभग 20 लाख से अधिक श्रद्धालु सीहोर के कुबेश्वर धाम पर पहले दूसरे ही दिन आ पहुंचे थे. बढ़ी तादाद में आए श्रद्धालुओं की वजह से यहां श्रद्धालुओं को खासी परेशानियों से जूझना पड़ा था. यहां खाने को तरसे तो वहीं उन्हें पीने का पानी भी नसीब नहीं हो सका था. 

एक लीटर पानी के 50 रुपए
कुबेश्वर धाम के बाहर आस्था के नाम पर व्यापार चल निकला था, लेकिन अब स्थिति सामान्य है. कुबेश्वर धाम समिति द्वारा दुकानदारों से किराए के नाम पर मोटी रकम वसूलने का खामियाजा यह है कि अब यह दुकानदार दूर दराज से आए श्रद्धालुओं को महंगे दामों पर सामान बेच रहे हैं. दुकानदारों द्वारा बाहर से आए श्रद्धालुओं से एक-एक लीटर पानी की बॉटल के लिए 20 से 50  रुपए चुकाने को मजबूर हो रहे हैं. कुबेश्वर धाम पर पीने के पानी के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की वजह से लोग महंगे दाम लेकर पानी खरीद रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Kubereshwar Dham: क्यों हुआ रुद्राक्ष महोत्सव फेल? जानते हैं, क्यों हुई इतनी अव्यवस्था? पढ़ें इंसाइड स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget