एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता संग्रहण का काम पिछड़ा, वन विभाग की तैयारी पूरी, जानें कब शुरू होगा काम?

Korba Tendu Leaf News: मौसम परिवर्तन के कारण इस साल तेंदूपत्ता संग्रहण देरी से शुरू हुआ है. कोरबा जिले के कोरबा और कटघोरा वन मंडल में 1 या 2 मई को तेंदूपत्ता संग्रहण का काम शुरू हो जाता है.

Chhattisgarh Tendu Leaf News: मौसम के बार-बार बदलते तेवर की वजह से इस बार तेंदूपत्ता संग्रहण का काम लगभग पिछड़ने लगा है. अमूमन मई माह के पहले दिन से ही तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य शुरू हो जाता था, लेकिन इस साल अभी तक तेंदूपत्ता संग्रहण का काम शुरू नहीं हो पाया है. संभावना जताई जा रही है कि अब 7 मई मतदान के बाद ही जंगल में तेंदूपत्ता संग्रहण का काम जोर पकड़ेगा. हालांकि इसके लिए वन विभाग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है.

गौरतलब है कि कोरबा जिले के कोरबा और कटघोरा वन मंडल में 1 या 2 मई को तेंदूपत्ता संग्रहण का काम शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार बार-बार मौसम के बदलते तेवर की वजह से 2 मई की स्थिति में तेंदूपत्ता संग्रहण का काम कोरबा व कटघोरा वन मंडल में शुरू नहीं हो पाया है.
 
तेंदूपत्ता संग्रहण का काम किया जाएगा
संभावना जताई जा रही है कि 5 या 6 मई तक दोनों वन मंडल के कुछ समितियों में संग्रहण का काम शुरू किया जा सकता है अन्यथा कटघोरा वन मंडल में 25 समितियों में 3 मई से संग्रह शुरू करने की बात कही जा रही है बाकी शेष सभी समितियों में तेंदूपत्ता संग्रहण का काम 5 से 8 मई के बीच जोर पकड़ेगा और लगभग 15 दिनों तक आदिवासी परिवार द्वारा अब सुबह जंगलों में पहुंचकर तेंदूपत्ता संग्रहण का काम किया जाएगा.

बताया जाता है कि इस बार कोरबा वन मंडल को 52200 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण करने का लक्ष्य दिया गया है, जबकि इसी तरह कटघोरा वन मंडल को 76300 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण करने का लक्ष्य दिया गया है. वन विभाग के मुताबिक जंगल में इस बार तेंदूपत्ते की क्वालिटी पर भी फर्क पड़ा है, लेकिन संग्रहण लक्ष्य को हासिल करने के लिए वन विभाग व आदिवासी परिवार पूरा ऐड़ी चोटी का जोर लगाएंगे.

हाथी प्रभावित क्षेत्रों में होगी परेशानी
कोरबा जिले के कोरबा व कटघोरा वन मंडल में हाथियों का झुंड लंबे समय से विचरण कर रहा है. खासतौर पर कटघोरा वन मंडल के केंदई और एतमानगर रेंज में सबसे अधिक 49 हाथियों का झुण्ड विचरण कर रहा है. इस क्षेत्र में हाथियों का झुंड लगातार उत्पात मचा रहा है और ऐसे में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य प्रभावित भी हो सकता है.
 
हालांकि विभाग इसके लिए लगातार अलर्ट भी जारी कर रहा है और लोगों को समझाइश भी दे रहा है कि तेंदूपत्ता संग्रहण करने से पहले वन विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट को ध्यान दें. यदि इस क्षेत्र में हाथियों का झुंड रहेगा उस क्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य बंद कराया जाएगा. इसी तरह कोरबा वनमंडल में कुदमुरा रेंज में भी कुछ यही हाल है. हालांकि विभाग के अधिकारियों का कहना है. कि किसी प्रकार के जन धन की हानि ना हो इस दिशा पर भरपूर प्रयास रहेगा.

मतदान के दिन सभी फड़ पूरी तरह से रहेंगे बंद
कोरबा वन मंडल के एसडीओ एसएस कंवर ने बताया कि 7 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया होगी जिसके मद्देनजर सभी फड़ों को बंद रखा जाएगा. इस दिन तेंदूपत्ता संग्रहण बिल्कुल भी नहीं होगा. इसके लिए सभी समितियां को पहले ही निर्देश जारी कर दिया गया है. कोरबा वन मंडल में 5 मई को कुछ समितियां में तेंदूपत्ता संग्रहण का काम शुरू होगा. इसके उपरांत 8 मई से ही तेंदूपत्ता संग्रहण के काम में तेजी आएगी.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget