एक्सप्लोरर

MP Police: खंडवा में SISF जवान ने खुद की बंदूक से मार ली गोली, जानिए आत्महत्या के पीछे का कारण

Khandwa Shot Himself: पुलिस को सूचना मिलने पर वह तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस टीम की निगरानी में कमरे को खोला गया, जिसके बाद परिवार वालों को घटना की सूचना दी गई. सुबह इस घटना की खबर से सनसनी फैल गई.

Khandwa News:मध्य प्रदेश के खंडवा में स्थित सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के शिवरिया (Shivriya) टाउनशिप में तैनात एक एसआईएसएफ (SISF) के जवान ने सर्विस गन से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही मुंदी थाने और बीड़ चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है.  अनुज सिंह पत्नी और दो बच्चे के साथ शिवरिया टाउनशिप में रह रहा था. दो दिन पहले ही वह पत्नी और बच्चों को मायके छोड़कर आया था.

भिंड का रहने वाला था जवान
पुलिस के अनुसार एसआईएसएफ का जवान अनुज सिंह भदोरिया भिंड का निवासी था. वह सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के  शिवरिया टाउनशिप में एफ ब्लॉक के 24 नंबर क्वार्टर में रहता था. वह रात 12 बजे ड्यूटी पर जाने वाला था. इसके लिए उसे ऑफिस से राइफल इश्यू कर दी गई थी. उसी राइफल से उसने खुद को ही गोली मार ली.

परिजन भी पहुंचे मौके पर 
पुलिस को सूचना मिलने पर वह तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस टीम की निगरानी में कमरे को खोला गया, जिसके बाद परिवार वालों को घटना की सूचना दी गई. सुबह इस घटना की खबर से थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई. जवान के परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. फॉरेंसिक टीम ने कमरे का निरीक्षण कर जांच की.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
बता दें कि एसआईएसएफ जवान अर्जुन सिंह भदोरिया ने अपनी सर्विस गन से जबड़े के पास गोली चलाई थी, जो ​सिर को चीरती हुए दीवार में जा घुसी थी. मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन में दो दिन पहले ही अपनी पत्नी और बच्चों को अपने घर भिंड छोड़ कर आया था. पुलिस का मानना है कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद कारण हो सकता है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: MP Crime: आगर मालवा में पति और पत्नी के बीच विश्वास के डोर टूटी, उठाया इतना बड़ा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget