एक्सप्लोरर

'आतंकियों को चुन-चुनकर मारे', खंडवा में लगाए गए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, फूंका पुतला

Kashmir Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में मध्य प्रदेश के खंडवा में मुस्लिम समाज ने आतंकवाद का पुतला जलाकर आक्रोश दर्ज कराया है. यहां गुरुवार को पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाया गया.

Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मासूमों की नृशंस हत्या से पूरा देश आक्रोशित है. देश के हर हिस्से से आतंकियों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है. इस बीच गुरुवार को मध्य प्रदेश के खंडवा में मुस्लिम समाज ने भी आतंकवाद का पुतला जलाकर अपना आक्रोश दर्ज कराया है.

समाज ने इसे बेहद दुखद घटना बताते हुए केंद्र सरकार से इस पर तत्काल एक्शन लेने को मांग की है. उनका कहना था कि इससे पहले भी पुलवामा और अन्य आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं. इसलिये अब तो सरकार को मुंहतोड़ जवाब देते हुए इस पर उच्च स्तरीय जांच की जाना चाहिए.

खंडवा के मुस्लिम बाहुल्य खानशाहवली क्षेत्र में गुरुवार को पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे गूंज रहे थे. यहां के मुस्लिम समाज ने कश्मीर में मजलूमों की हत्या के विरोध में पाकिस्तानी आतंकवाद का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया. इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई भी शहर के मुस्लिम धर्म गुरुओं ने की. जिन्होंने इस हमले में बेकसूर मारे गए 27 पर्यटकों की जान जाने पर उनको खिराजे अकीदत भी पेश की और पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद की जमकर निंदा की. 

इस दौरान कांग्रेस पार्षद शब्बीर कादरी ने बताया कि खंडवा सहित देश का मुस्लिम समाज पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं. साथ ही पाकिस्तान की हम कड़ी आलोचना करते हैं. पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला आज जलाया गया है. वहीं इस पुतला दहन मे पहुंचे कारी हकीम साहब ने मांग की है कि इस हमले के दोषियों को सख्त सजा दी जाए और उन्हें ढूंढकर चौराहे पर लाकर फांसी दी जाए.

इस दौरान वहां मौजूद खंडवा शहर क़ाज़ी सैय्यद निसार अली ने बताया कि आतंकियों के साथ ही अब पाकिस्तान के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई करने की जरूरत है. क्योंकि वहीं आतंकियों को पनाह देता है. वहीं इस दौरान प्रदर्शन में मौजूद सभी लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई और देश की एकता-अखंडता के समर्थन में नारे लगाए.

इसे भी पढ़ें: 'सनातन धर्म का कोई...', पहलगाम हमले को लेकर किस पर भड़के पंडित प्रदीप मिश्रा, बोले- ये हिंदू के नाम पर कलंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget