एक्सप्लोरर

MP के इंजीनियर युवक ने एक मैसेज से अमेरिका में मचाया तहलका, सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट

Khandwa News: खंडवा में रहने वाले एक इंजीनियर ने अमेरिका में एक स्कूल में तहलका मचा दिया जब उसने स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली. बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

MP Engineer Bomb Message: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा (Khandwa) में रहने वाले एक इंजीनियर युवक ने अमेरिका के एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली. स्कूल को धमकी मिलने की शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन की नींद उड़ गई. भोपाल की क्राइम ब्रांच ने दो दिन पहले ही खंडवा पुलिस को अलर्ट भेजा था. हरकत में आई पुलिस ने तफ्तीश कर खंडवा के महादेवी नगर में रहने वाले इंजीनियर युवक भानुप्रताप यादव को जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया है.

एक बड़ी कंपनी में काम करता है युवक

दरअसल मध्य प्रदेश के खंडवा शहर महादेवी नगर में रहने वाला भानुप्रताप यादव प्रोफेशनल इंजीनियर है. जो एक बड़ी कंपनी में कार्यरत है. जानकारी के अनुसार वह कोविड काल के दौरान वर्क फ्रॉम होम के चलते वह खंडवा में रहकर ही अपना काम कर रहा था. इसी बीच सोशल मीडिया पर स्नैप चैट के माध्यम से वह इंटरनेशनल ग्रुप से भी जुड़ गया. जिस पर स्नेपचैट पर अक्सर चैटिंग करने लग गया. जिसके बाद चैटिंग के दौरान भानुप्रताप ने इंटरनेशनल ग्रुप में धमकी भरे मैसेज सेंड कर दिए, जिससे अमेरिका में हड़कंप मच गया, क्योंकि भानुप्रताप ने स्नैपचैट पर अमेरिका की एक स्कूल को उड़ाने की धमकी दे डाली थी. जिसकी शिकायत होने पर खंडवा पुलिस को एनसीबी दिल्ली का पत्र मिला.

पत्र में बताया गया कि खंडवा का कोई शख्स अमेरिका के एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दे रहा है. मामला संज्ञान में आते ही खंडवा पुलिस का सायबर सेल तत्काल एक्टिव हुआ और स्नैपचैट पर धमकी भरे मैसेज करने वाले व्यक्ति के पास जा पहुंचा.

Indore Crime News: नाबालिक युवती ने की अपने दो माह के बच्चे की हत्या, रेप के बाद पैदा हुआ था मासूम

स्नैपचैट ग्रुप में दी थी धमकी

वहीं खंडवा सीएसपी पूनमचंद यादव के अनुसार स्नैप चैट पर इंटरनेशनल ग्रुप में धमकी देने वाले शख्स को अपनी गिरफ्त में ले लिया है. शख्स भानुप्रताप यादव है, जो एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्य करता है. आरोपी युवक स्नैप चैट के माध्यम से एक इंटरनेशनल ग्रुप से जुड़ा था. जहां आरोपी युवक और ग्रुप के अन्य लोगों के बीच बातचीत चल रही थी. इसी बीच किसी बात को लेकर आरोपी युवक द्वारा अमेरिका के एक स्कूल को बम से उड़ाने के मैसेज कर दिए. शिकायत के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल युवक से कड़ी पूछताछ की जा रही है. इसके बाद भी पता चलेगा कि इस मैसेज के पीछे उसका उद्देश्य क्या था? या वह किस संगठन के पैनल से जुड़ा था, जिसकी जांच की जा रही है.

Saharanpur Bicycles Auction: में कोरोना काल के दौरान छूटी मजदूरों की 5400 साइकिलें प्रशासन ने की नीलाम, जानें- पैसों का क्या करेगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget