एक्सप्लोरर

Watch: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर खुशी से झूमे बीजेपी विधायक के भाई, इस अंदाज में मनाया जश्न

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक की जीत पर मध्य प्रदेश में मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया जा रहा है. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जय बजरंग बली के नारों से गूंज उठा.

Karnataka Election Result 2023 Celebration: कर्नाटक में कांग्रेस को मिली बंपर जीत का जश्न पूरे मध्य प्रदेश में मनाया जा रहा है. कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर जश्न मना रहे हैं. राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अनूठे तरीके से कर्नाटक की जीत की खुशी मनाई गई. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जय बजरंग बली के जयकारों से गूंज उठा. हाथों में बजरंग बली की तस्वीर लेकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की. भोपाल के नजदीकी जिले सीहोर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है.

बीजेपी विधायक के भाई क्यों हैं खुश?

सीहोर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक सुदेश राय के भाई और कांग्रेस नेता राकेश राय ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी. कांग्रेस नेता राकेश राय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया. जीत से उत्साहित राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि कर्नाटक में एक बार फिर कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है और बीजेपी का सफाया हो गया है. मध्य प्रदेश में भी बीजेपी का सफाया होगा. इस बार इतना बहुमत लेकर आएंगे कि मध्य प्रदेश में जोड़तोड़ की गुंजाइश ही नहीं रहेगी.

'हर जगह BJP धर्म को घुसा देती है'

पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल ने कहा कि कर्नाटक के मतदाताओं ने मत का सही इस्तेमाल किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक सरकार 50 से 60 प्रतिशत का भ्रष्टाचार करती थी. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनाव प्रचार के दौरान बजरंग दल पर प्रतिबंध की बात को भगवान बजरंग बली से जोड़ दिया. हर जगह बीजेपी धर्म को घुसा देती है. कर्नाटक में भी बीजेपी ने वही प्रयास किया. लेकिन मतदाता समझदार हैं, होशियार हैं.

मतदाताओं ने सरकार को सबक सिखाया है और 2023-2024 की जीत के दरवाजे कर्नाटक से खुल गए हैं. पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, बेरोजगारी चरम पर है, महंगाई से आम जनता समेत किसान भी परेशान हैं. मध्य प्रदेश की जनता ने भी मन बना लिया है. कर्नाटक के रिजल्ट ने जनता के मन को और मजबूत किया है. आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आएगी.

MP News: कर्नाटक चुनाव के नतीजों पर कमलनाथ की पहली प्रतिक्रिया, जानिए- क्या कुछ कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget