एक्सप्लोरर

Karnataka Elections Results: कर्नाटक चुनावों के नतीजों से पहले कमलनाथ का दावा, बोले- 'BJP करेगी खरीद-फरोख्त की कोशिश'

Kamal Nath Reaction On Karnataka Election: कमलनाथ ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों के रुझानों को लेकर बयान दिया कि यह निश्चित है कि कांग्रेस की सरकार बनेगी. इसके अलावा उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला.

Karnataka Assembly Elections 2023 Results: कर्नाटक में मतगणना हो रही है और इस बीच रुझानों की सिलसिला भी जारी है. एक तरफ जहां बीजेपी अभी से ही अपनी जीत का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भी इस रेस में किसी से पीछे नहीं हैं. यहां तक कि कांग्रेस ने मैसूर में दिग्गज नेताओं की बैठक भी बुला ली है. लेकिन उससे पहले मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जीत का दावा कर दिया है.

पत्रकारों से बात करते हुए कमलनाथ ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस निश्चित रूप से अगली सरकार बनाएगी. बता दें कि हो सकता है कि कांग्रेस यह दावा कहीं न कहीं रुझानों के हवाले से हो क्योंकि अब तक के रुझानों में कांग्रेस कर्नाटक में बीजेपी और अन्य पार्टियों से आगे चल रही है. लेकिन दूसरी तरफ बीजेपी का कहना है कि रुझान कभी भी बदल सकते हैं और नतीजा उनके पक्ष में आ सकता है.

'निश्चित है कि कांग्रेस की सरकार बनेगी'
कमलनाथ ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों के नतीजों के रुझानों को लेकर बयान दिया कि अब तक के रुझानों के मुताबिक कांग्रेस का बहुत अच्छा प्रदर्शन है और यह निश्चित है कि कांग्रेस की सरकार बनेगी. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, 'भारतीय जनता पार्टी का प्रयास रहेगा कि वह अन्य पार्टियों या स्वतंत्र उम्मीदवारों के साथ मिलकर खरीद-फरोख्त का सौदा करें, जो उन्होंने हमेशा किया. इसकी शुरूआत उन्होंने अरुणाचल प्रदेश से की थी जो अभी तक खत्म नहीं हुई है.'

बीजेपी को भी रुझानों में बदलाव की उम्मीद
बता दें कि चुनाव आयोग के अनुसार, कर्नाटक में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है और बीजेपी शतक से भी काफी पीछे है. हालांकि बीजेपी ने अभी भी रुझानों में बदलाव की उम्मीद जताई है. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा, 'परिणाम कभी भी बदल सकते हैं, समीकरण कभी भी बदल सकते हैं.'

Madhya Pradesh Politics: अरुण यादव ने बीजेपी पर लगाया आरोप, बोले- 'किसानों का मुआवजा रिश्तेदारों के खाते में जमा करा ली'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhopal News: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
भोपाल: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: आदित्य धर और प्रभास की नई पैन इंडिया फिल्म की चर्चा, 23 अक्टूबर को ऐलान की उम्मीद (05.07.26)
DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget