एक्सप्लोरर

MP Politics: कमलनाथ का BJP पर निशाना, कहा- 'लोकसभा चुनाव साल भर दूर, इसलिए शुरू हो गए दंगे'

MP News: कमलनाथ ने सवाल उठाते हुए कहा कि पहले भी यह जुलूस निकलते थे फिर पहले दंगे क्यों नहीं होते थे? पीसीसी चीफ पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय सुभाष यादव का जन्मदिन मनाने खरगोन पहुंचे थे.

Kamal Nath Targets BJP: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) प्रतिमा अनावरण के एक कार्यक्रम में खरगोन जिले के बोरावा पहुंचे थे. वहां उन्होंने पूरे देश में पिछले कुछ माह से लगातार हो रहे दंगों को लेकर इशारों-इशारों में प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा. मध्य प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय सुभाष यादव (Subhash Yadav) का जन्मदिन हर साल कांग्रेसी उनके गृह गांव में बड़ी धूमधाम से विभिन्न आयोजन करते हुए मनाते हैं.

इस वर्ष प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ खरगोन के बोरवा इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय सुभाष यादव की मूर्ति का अनावरण किया. प्रतिमा अनावरण के इस समारोह में कांग्रेस के लगभग सभी नेताओं ने शिरकत करते हुए पार्टी को एकजुट दिखाने की कोशिश भी की.

दंगों का चुनावी कनेक्शन

समापन के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे दंगों को लेकर कहा कि यह दंगे कराए जा रहे हैं. कमलनाथ ने सवाल उठाते हुए कहा कि दंगे किस लिए हो रहे हैं? पहले भी यह जुलूस निकलते थे फिर पहले दंगे क्यों नहीं होते थे. कमलनाथ ने आगामी चुनावों से दंगों का कनेक्शन जोड़ते हुए कहा कि चुनाव छह महीने दूर है. लोकसभा चुनाव साल भर दूर है इसलिये दंगे शुरू हो गए हैं, यह क्या हो रहा है, यह मैं पूछना चाहता हूं.

यह पूछने की बात है, कौन करवा रहा है दंगा?

पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने आगे कहा कि अपने देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं रहा. हमारे देश की संस्कृति जोड़ने की संस्कृति है, भाई बनने की संस्कृति है. हालांकि जब पत्रकारों ने कमलनाथ से सवाल किया कि दंगे कौन करवा रहा है तब वे राज्य और केंद्र की बीजेपी सरकारों पर इशारों में निशाना साधते हुए बोल उठे कि यह पूछने की बात है? जिसके बाद वे पत्रकार वार्ता से उठकर चले गए.

ये भी पढ़ें: Ujjain News: प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने वालों की नीलाम होगी संपत्ति, वसूली में प्रदेश में टॉप पर है उज्जैन नगर निगम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget