एक्सप्लोरर

Kamal Nath: BJP में शामिल होने की अटकलों के बीच सोशल मीडिया पर छाए कमलनाथ, 'X' पर कर रहे ट्रेंड

Kamal Nath News: नकुलनाथ के सोशल मीडिया अकाउंट से कांग्रेस का लोगो हटा दिया है. इसके बाद अब कमलनाथ के समर्थकों में सोशल मीडिया अकाउंट से कांग्रेस का लोगो हटाने की होड़ सी मच गई है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा (Chhindwara) से कांग्रेस (congress) सांसद नकुलनाथ (Nakul Nath) के सोशल मीडिया अकाउंट से कांग्रेस का लोगो हटाने के बाद और अचानक से कमलनाथ (Kamal Nath) और नकुलनाथ के दिल्ली जाने के बीच सोशल मीडिया पर पूर्व सीएम कमलनाथ तेजी से छा गए हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हैशटैग कमलनाथ ट्रेंड कर रहा है. साथ ही पूर्व सीएम की आईडी भी तेजी से ट्रेंड कर रही है.

नकुलनाथ के सोशल मीडिया अकाउंट से कांग्रेस का लोगो हटाने के बाद अब कमलनाथ के समर्थकों में सोशल मीडिया अकाउंट से कांग्रेस का लोगो हटाने की होड़ सी मच गई है. कमलनाथ के करीब व मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिहं वर्मा ने भी अपने एक्स अकाउंट से कांग्रेस का लोगो हटा दिया है. पहले हाथ के पंजे के चिन्ह के साथ उनकी फोटो लगी थी, लेकिन अब किसी भी पार्टी का लोगो नहीं है. बता दें इधर शनिवार को कमलनाथ और नकुलनाथ दिल्ली पहुंचे हैं. 

नरेंद्र सलूजा ने लिखा जय श्री राम
इन सब अटकलों के बीच बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने अपने सोशल मीडिया प्लेट फार्म 'एक्स' पर 'जयश्री राम लिख दिया है.' सलूजा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर कमलनाथ और उनके सांसद बेटे का फोटो डालकर जय श्री राम लिखा है. बता दें जब नरेंद्र सलूजा कांग्रेस में थे, तब वह कमलनाथ के करीबी मानें जाते थे.
Kamal Nath: BJP में शामिल होने की अटकलों के बीच सोशल मीडिया पर छाए कमलनाथ, 'X' पर कर रहे ट्रेंड

इससे पहले भी कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगी थीं. लेकिन इससे पहले कमलनाथ ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया था. नौ बार के सांसद, दो बार विधायक, राज्य के पूर्व सीएम और मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ की पहचान कद्दावर नेता के तौर पर होती है.

माना जाता है कि कमलनाथ की इच्छा थी कि इस बार पार्टी उन्हें राज्यसभा भेजे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. कांग्रेस ने अशोक सिंह को उम्मीदवार बना दिया. सूत्रों के मुताबिक, उनकी नाराजगी इस बात से और बढ़ गई. वो पार्टी के उम्मीदवार के नामांकन में भी शामिल नहीं हुए थे.

ये भी पढ़ें- Narmada Jayanti 2024: नर्मदापुरम में प्रशासन ने CM मोहन यादव के स्वागत में बिछाए फूल आनन-फानन में हटाए, जानें- पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget