एक्सप्लोरर

'देश के झंडे को विश्व पटल पर फहराने के लिए...', शूटर मनु भाकर से मिले केंद्रीय मंत्री सिंधिया

Jyotiraditya Scindia News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पेरिस ओलंपिक 2024 में दो मेडल जीतने वाली शूटर मनु भाकर से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी.

MP News: इस बार ओलंपिक में शूटिंग प्रतिस्पर्धा में दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को मुलाकात की. मनु भाकर के साथ उनका पूरा परिवार भी इस दौरान मौजूद था. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मनु भाकर और सभी परिवार के सदस्यों का अभिवादन किया. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा मनु भाकर को धातु निर्मित विशेष गणपति की मूर्ति देकर मनु भाकर का अभिनंदन किया. 

मनु भाकर और उनके परिवार से केंद्रीय मंत्री ने लंबी बातचीत की. मनु भाकर के साथ उनके कोच जसपाल राणा भी इस दौरान मौजूद थे. केंद्रीय मंत्री अपने युवा दिनों में शूटिंग सीखते थे यह भी साझा किया और मनु भाकर को भविष्य के लिए असीम शुभकामनाएं दी. साथ ही कहा कि देश के झंडे को विश्व पटल पर फहराने के लिए धन्यवाद.


देश के झंडे को विश्व पटल पर फहराने के लिए...', शूटर मनु भाकर से मिले केंद्रीय मंत्री सिंधिया

बता दें कि भारतीय शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में देश के लिए पहला मेडल जीता था. उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल देश को दिलाया. उन्होंने ओलंपिक में देश को दो मेडल दिलाए हैं. ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने शुक्रवार को यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की. सैनी ने पेरिस ओलंपिक में दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की. दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली भाकर ने यहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी उनके आवास पर मुलाकात की. मुख्यमंत्री मान ने मनु भाकर को सम्मानित किया.

मनु भाकर स्वतंत्रता के बाद एक ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं. उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीते थे. हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने यहां अपने सरकारी आवास पर हरियाणा के दोनों खिलाड़ियों को पेरिस ओलंपिक में उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी.खिलाड़ियों के साथ उनके माता-पिता भी थे। मनु झज्जर की रहने वाली हैं, जबकि सरबजोत अंबाला के हैं.

ये भी पढ़ें- 'अगर बांग्लादेश जैसे हालात भारत में हुए तो...', बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget