एक्सप्लोरर

ग्लू से चिपकाए होंठ, जख्मों पर मिर्च... गुना रेप मामले पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया, जानें क्या कहा

Guna Rape Case: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा गुना की एक बेटी के साथ बर्बरता और हैवानियत का समाचार विचलित कर देने वाला है. आशा करता हूं कि हमारी इस बेटी को जल्द न्याय मिले.

Jyotiraditya Scindia on Guna Woman Rape Case: मध्य प्रदेश के गुना से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया था. यहां एक युवक बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए महिला के मुंह पर ग्लू लगाकर उसके साथ एक महीने तक रेप और बर्बरता पूर्वक मारपीट करता रहा. अब दो दिन पहले मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच अब इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है.  

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर कहा कि 'गुना की एक बेटी के साथ बर्बरता और हैवानियत का समाचार, विचलित कर देने वाला है. आशा करता हूं कि हमारी इस बेटी को जल्द से जल्द न्याय मिल सके, अपराधी को सख़्त सजा मिले ताकि कोई हैवान हमारी बहन-बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ करने का दुस्साहस करने की सोच भी न पाए.'

क्या है पूरा मामला?
बता दें गुना में एक पड़ोसी ने 23 साल की महिला के साथ एक महीने तक रेप किया और उसके साथ मारपीट की. इतना ही नहीं उसे बंधक बनाकर रखा. आरोपी ने उसके घावों पर मिर्च पाउडर भी लगा दिया और उसे चिल्लाने से रोकने के लिए उसके होठों को ग्लू लगा दिया. महिला अपनी मां के साथ गुना के बाहरी इलाके में एक गांव में रहती है.

बताया जा रहा है कि पीड़िता ने कहा है कि आरोपी जबरन उसके साथ शादी करके उसकी पैतृक संपत्ति के कागजात पर साइन कराकर उसे अपने नाम पर ट्रांसफर कराना चाहता था. पीड़िता ने कहा कि 'एक महीने पहले आरोपी उसे अपने घर में खींच ले गया, जहां उसने उसे एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद उसे बाहर निकलने या किसी से बात नहीं करने दिया.' वहीं अब वह इस हफ्ते मंगलवार की रात को मारपीट के दौरान किसी तरह भागने में सफल रही और सुबह लड़खड़ाते हुए कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन पहुंची.

थाने में पीड़िता की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. महिला के के होंठ ग्लू से बंद थे, आंखें सूजी हुई थीं और पूरे शरीर पर चोट के निशान थे. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कहा कि उस पर रेप समेत कई मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है. पीड़िता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

 ये भी पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा सीट के लिए भरा नामांकन, पत्नी ने किया विजय तिलक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget