एक्सप्लोरर

Electoral Bonds: इलेक्टोरल बांड पर जीतू पटवारी का तंज- 'चुनावी बांड से BJP ने सरकार, MLA-MP खरीदे'

MP Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सीएम मोहन यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पर्ची वाले मुख्यमंत्री हैं. उन्होंने कहा कि एमपी सीएम अपरिपक्व हैं, प्रदेश में हर जगह लूट मची है.

MP Lok Sabha Election 2024: आचार संहिता लगने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला. पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि कल आचार संहिता लगी, चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया.

जीतू पटवारी ने कहा, "मध्य प्रदेश में भी चुनाव है, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद जिस तरह भारतीय जनता पार्टी और पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटियां पूरी नहीं हुईं, इससे आम जनता हताश और निराश है." उन्होंने कहा, "मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है. 2014 से लेकर 2023 तक एक भी मोदी गारंटी पूरी नहीं हुई" 

बीजेपी में शामिल नेताओं पर तंज
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं पर जुबानी हमला बोला. हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का नाम लिए बिना जीतू पटवारी ने कहा कि अभी हमारे एक वरिष्ठा नेता गए हैं, वे तीसरी रो में बैठक फोटो खिंचवा रहे हैं. पटवारी ने कहा कि जो लोग छोड़कर गए उनका कितना सम्मान बचा सब देख रहे हैं.

'मोदी सरकार से करप्ट कोई नहीं'
इलेक्टोरल बांड को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनावी बांड के पैसे से बीजेपी ने सरकार, विधायक, सांसद खरीदे. इलेक्टोरल बांड करप्शन सामने आने के बाद साफ हो गया कि मोदी सरकार से करप्ट कोई नहीं है. उन्होंने कहा, "चुनावी बांड जबरन वसूली का उदाहरण बना है. सुप्रीम कोर्ट की लताड़ के बाद डाटा सामने आया है."

दो दिन में घोषित होंगे कांग्रेस उम्मीदवार
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रदेश की शेष बची सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर कहा कि 18-19 अप्रैल को बाकी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे. राहुल गांधी आज मुंबई में बड़ा ऐलान करेंगे. राहुल गांधी शाम 6 बजे बड़ी घोषणाएं करेंगे, जिसमें कांग्रेस आगामी 5 साल का विजन रखेगी. 

सीएम पर जीतू पटवारी का हमला
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि वे पर्ची वाले मुख्यमंत्री हैं, सीएम अपरिपक्व हैं. मध्य प्रदेश में हर जगह लूट मची है.अधिकारियों की स्थिति नहीं संभल रही है, कई पद खाली पड़े हैं. वह एक नाकाम मुख्यमंत्री साबित हुए. मध्य प्रदेश में किसानों के हक की लड़ाई कांग्रेस पूरे दम से लड़ती रहेगी.

ये भी पढ़ें: Sagar News: सरकारी गाड़ी से मिली 1 लाख रुपये की अवैध शराब, निगम के असिस्टेंट कमिश्नर पर गिरी गाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget