एक्सप्लोरर

प्लेन में लीकेज! जयपुर से इंदौर जाने वाली फ्लाइट में टपकने लगा बारिश का पानी, पैसेंजर्स ने जमकर काटा बवाल

Jaipur Flight News: राजधानी जयपुर से इंदौर जाने वाली फ्लाइट में पैसेंजर्स ने हंगामा कर दिया है. यह हंगामा फ्लाइट में काफी देर तक चला. पैसेंजर पायलट को बुलाने की मांग कर रहे थे.

Jaipur News Today: राजस्थान की राजधानी जयपुर से इंदौर की आ रही इंडिगो की फ्लाइट में गुरुवार (5 सितंबर) को हंगामा हो गया. सभी पैसेंजर फ्लाइट के पायलट को बुलाने की मांग कर रहे थे. ये विवाद फ्लाइट में बारिश का पानी टपकने की वजह से शुरू हुआ था.

यह पूरा मामला जयपुर से इंदौर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E7154 का है. जयपुर में भारी बारिश की वजह से फ्लाइट में सीट पर बैठे एक पैसेंजर के सिर पर पानी आ रहा था. इसके बाद पैंसेजर ने इसकी शिकायत फ्लाइट अटेंडेंट से की. 

कोई सुनवाई न होता देख उस पैसेंजर के साथ अन्य यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया. इंडिगो की फ्लाइट में बारिश का पानी टपकने से पैसेंजर किसी अनहोनी की आशंका की वजह से डर गए और वह मौके पर फ्लाइट पायलट को बुलाने की मांग करने लगे. 

पैसेंजर्स को थी अनहोनी की आशंका
इंदौर जाने वाली इंडिगो के इस फ्लाइट के पैसेंजर्स को डर था कि जिस जगह से पानी टपक रहा है, वहां छेद हो गया है. ऐसे में जब फ्लाइट एयरपोर्ट पर टेक ऑफ करेगी तो उसका बैलेंस बिगड़ सकता है और कोई बड़ा हादसा हो सकता है. 

इस पूरे मामले की फ्लाइट में बैठे एक पैसेंजर ने वीडियो भी शूट कर लिया है. दुर्घटना की आंशका से भयभीत पैसेंजर्स को फ्लाइट मेंबर ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह उनको संतुष्ट नहीं कर पाए. नाराज पैसेंजर लगातार क्रू मेंबर्स से पायलट को बुलाने की मांग कर रहे थे. 

पैसेंजर ने शूट किया वीडियो
वीडियो में शूट करने वाले पैसेंजर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि "आज 5 सितंबर 2024 है. यह जयपुर से इंदौर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट है. प्लेन में पानी का लीकेज हो रहा है." 

पैसेंजर आगे कह रहे हैं, "फ्लाइट में पानी के लीकेज के समस्या की हमने कंप्लेन की है. जब तक कैप्टन (पायलट) नहीं आएगा, हम फ्लाइट को आगे नहीं बढ़ने देंगे."

फ्लाइट में 20 मिनट तक चला हंगामा
पैसेंजर के बुलाने पर पायलट अपने कैबिन से तो नहीं आए, लेकिन उन्होंने अनाउंसमेंट करके सबको संतुष्ट कर दिया. फ्लाइट में 20 मिनट तक हंगामे के बाद प्लेन ने टेकऑफ किया.

ये भी पढ़ें: 'हजारों लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा बुरा असर', इंदौर में कचरा प्लांट के खिलाफ अर्धनग्न प्रदर्शन

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget