एक्सप्लोरर

Jabalpur News: रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 78 दिन के वेतन बराबर मिलेगा बोनस, पश्चिम मध्य रेल का निर्णय

MP News: दशहरा और दुर्गा पूजा महोत्सव से पहले नॉन गजेटेड रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस दिया जाएगा. इससे 11.27 लाख रेल कर्मचारियों को लाभ होगा.

West Central Railway News: रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. दशहरा और दुर्गा पूजा महोत्सव से पहले पात्र अराजपत्रित रेल कर्मचारियों (Non Gazetted Railway Employee) को 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता संबद्ध बोनस (Production Link Bonus) का भुगतान किया जा रहा है. इससे 11.27 लाख रेल कर्मचारियों को लाभ होगा. कहा जा रहा है कि इससे रेलवे की उत्‍पादकता और दक्षता में सुधार लाने के लिए कर्मचारियों को प्रोत्‍साहन मिलेगा.

पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पात्र अराजपत्रित रेल कर्मचारियों (आरपीएफ/आरपीएसएफ कर्मियों को छोड़कर) को 78 दिन के वेतन के बराबर उत्‍पादकता संबद्ध बोनस (पीएलबी) का भुगतान करने का अनुमोदन दे दिया है. इस निर्णय से लगभग 11.27 लाख अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को लाभ मिलने की संभावना है. यह भुगतान दशहरा और दुर्गा पूजा की छुट्टियों से पहले किया जाएगा, जिससे त्योहारों के समय से पहले लाखों परिवारों के चेहरों पर मुस्कान आएगी.

कुल 1832.09 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च होगा

रेल कर्मचारियों को 78 दिन के पीएलबी का भुगतान करने से 1832.09 करोड़ रुपये अतिरिक्त व्यय होने का अनुमान लगाया गया. पीएलबी के भुगतान के लिए निर्धारित मंजूरी गणना सीमा 7 हजार रुपए प्रति माह है. प्रत्‍येक पात्र रेल कर्मचारी को 78 दिन के लिए देय बोनस की अधिकतम राशि 17,951 रुपये है.

रेल कर्मचारियों ने यात्री और माल सेवाओं के कार्यनिष्‍पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसने अर्थव्यवस्था के लिए उत्प्रेरक के रूप में भी काम किया है. वास्तव में रेल कर्मचारियों ने लॉकडाउन अवधि के दौरान भी भोजन, उर्वरक, कोयला और अन्य वस्तुओं जैसी आवश्यक वस्तुओं का निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया. रेलवे ने सुनिश्चित किया है कि प्रचालन के क्षेत्र में ऐसी वस्तुओं की कोई कमी नहीं है.

पीएलबी का भुगतान प्रोत्साहन के रूप में काम करेगा

रेलवे ने पिछले 3 वर्षों में यथोचित नीतिगत सुधारों से माल यातायात में मार्केट शेयर को प्राप्‍त करने और यात्री किरायों में वसूली बढ़ाने के लिए कई क्रमागत प्रयास किए हैं. परिणामस्‍वरूप, वर्तमान वित्त वर्ष (2022-23) में प्राप्‍तियों में अपनी गति पकड़ ली, जो वैश्‍विक महामारी के कारण बाधित हो गई थी. वित्त वर्ष 2021-22 में रेलवे ने 184 मिलियन टन का वृद्धिशील फ्रेट लदान प्राप्‍त किया, जो अब तक का सर्वाधिक है. इस दौरान कुल 1418 मिलियन टन माल लदान किया गया. पीएलबी का भुगतान एक प्रोत्साहन के रूप में काम करेगा.

इसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों को उनकी उत्पादकता में सुधार लाने और रेलवे ग्राहकों के लिए संरक्षा, गति और सेवा सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा. पीएलबी का भुगतान करने से आने वाले त्योहारों में अर्थव्यवस्था में मांग को भी बढ़ावा मिलेगा.

Ujjain News: अल्पसंख्यक वर्ग के 3 युवक बिना अनुमति गरबा पंडाल में घुसे, लोगों ने पुलिस के सामने जमकर पीटा, देखें वीडियो

Watch: 'मूर्ख और दो टके का है दमोह कलेक्टर', सरेआम फूटा बसपा विधायक का गुस्सा, रमाबाई का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget