एक्सप्लोरर

जबलपुर विस्फोट मामले में आरोपी के भाई के घर चला बुलडोजर, कांग्रेस MLA ने किया विरोध

Jabalpur News: जबलपुर विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी शमीम रजा के भाई के अवैध कब्जे को बुलडोजर से हटाया गया. कांग्रेस विधायक ने कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी के भाई का उससे कोई संबंध नहीं है.

Jabalpur Blast Update: कबाड़ गोदाम के मालिक शमीम के भाई के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला दिया. लेकिन, इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है. कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने मुख्य आरोपी की जगह उसके भाई के घर पर बुलडोजर चलाने का विरोध किया है.

दरअसल, जबलपुर के आनंद नगर इलाके में कबाड़ गोदाम के मालिक शमीम रजा का भाई मोहम्मद सलीम रहता है. प्रशासन ने नगर निगम की मदद से आज शुक्रवार को मोहम्मद सलीम के घर की नपाई कर अवैध कब्जे को बुलडोजर के जरिए सख्ती से हटा दिया. इस कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी गहमा-गहमी का माहौल बना रहा.

कांग्रेस विधायक ने कार्रवाई पर उठाया सवाल
प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध करने स्थानीय कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया भी पहुंचे. उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे भेदभाव पूर्ण करार दिया. उन्होंने प्रशासन पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा ''जिस शख्स के घर पर बुलडोजर चला है, उसका अपने भाई से सालों से कोई रिश्ता नहीं है.''

दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट भी लिखा रखी है. इस दौरान आरोपी परिवार की ओर से लगातार प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया जाता रहा लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घट पाई.

पुलिस को है शमीम रजा की तलाश
जबलपुर के खजरी-खिरिया बाइपास में रजा मेटल इंडस्ट्री के कबाड़ गोदाम में गुरुवार (25 अप्रैल) को जोरदार ब्लास्ट हुआ था, जिससे आसपास के करीब 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले इलाके दहल गए थे.इस घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. इस पूरे मामले की जांच प्रशासन के द्वारा लगातार कराई जा रही है. इस विस्फोट के बाद से ही शहर का कुख्यात कबाड़ कारोबारी और गोदाम का मालिक शमीम रजा फरार चल रहा है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई है. एडिशन एसपी सोनाली दुबे ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए कई टीम में रवाना की गई है.

ये भी पढ़ें: MP Board Result 2024: 12वीं के नतीजों से निराश दो छात्रों ने उठाया घातक कदम, बुरहानपुर और खरगोन की घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget