एक्सप्लोरर

Jabalpur: जबलपुर में नेताओं ने निकाला कथा के सहारे वोट बटोरने का जुगाड़, धीरेंद्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा जुटाएंगे भीड़

MP News: जबलपुर में कथावाचकों की कथाएं राजनीति से जुड़े लोग ही करवा रहे हैं. पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा नई नवेली पार्टी के बैनर तले होगी. बीजेपी विधायक इंदू तिवारी भी एक कथा करवा रहे हैं.

MP News: मध्यप्रदेश में इन दिनों धर्म की राजनीति का बोलबाला है. नेता अपने कामों से ज्यादा कथा वाचकों के सहारे वोट पाने की जुगत लगाए हैं. महाकौशल की राजनीति के सबसे बड़े केंद्र जबलपुर में भी कथा होने वाली है. अगले 3 महीनों में दो बड़े चर्चित कथावाचक प्रवचन सुनाएंगे. मार्च में बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा होगी. सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का भी जून में कार्यक्रम तय हो गया है. कहा जा रहा है कि अपार भीड़ जुटाने वाले दोनों कथावाचकों की कथा में क्राउड मैनेजमेंट से प्रशासन टेंशन में है.

कथा के सहारे वोट बटोरने का जुगाड़

बता दें कि दोनों ही कथावाचकों की कथाएं राजनीति से जुड़े लोग ही करवा रहे हैं. पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा नई नवेली पार्टी के बैनर तले होगी. रुद्राक्ष बांटकर चर्चा बटोरने वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा एक से सात जून तक जबलपुर में नव गठित इंडियन पीपुल्स पार्टी करा रही है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरूषोत्तम तिवारी का कहना है कि पंडित प्रदीप मिश्रा महाशिवपुराण की कथा करते हैं. दिख रहा है कि उनके प्रति लोगों में काफी आस्था है. उन्होंने आगे कहा कि राजनीतिक पार्टियों की तरफ से आयोजन कराने का उद्देश्य लोगों का कल्याण है. इसी बहाने लोग हमसे जुड़ेंगे. पुरूषोत्तम तिवारी धार्मिक आयोजन को बुरा नहीं मानते.

3 माह में दो कथावाचकों का प्रवचन

इंडिया पीपुल्स पार्टी का गठन नगर निगम जबलपुर के रिटायर्ड एक्सक्यूटिव इंजीनियर पुरूषोत्तम तिवारी ने की है. 25 से 31 मार्च तक जबलपुर के पनागर इलाके में बागेश्वर धाम सरकार वाले आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं. कथा के मुख्य यजमान पनागर से बीजेपी विधायक इंदू तिवारी है. आयोजन का बीजेपी के लिए इतना महत्व है कि जबलपुर के सांसद राकेश सिंह भी प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंच गए.

सांसद राकेश सिंह ने गुरुवार को कथा स्थल का दौरा कर एक-एक व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया. आयोजन में कोई कसर बाकी नहीं रहने की भी चिंता की और महत्वपूर्ण सुझाव दिए. सांसद के साथ विधायक इंदु तिवारी भी उपस्थित थे. पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का कथा पंडाल 25 एकड़ में बनाया जा रहा है. 16 एकड़ भूमि में विशाल भंडारा होगा. 30 एकड़ भूमि में अलग-अलग 25 स्थानों पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था बनाई जा रही है. भक्तों की हर सुविधा को ध्यान में रखते हुए योजना तैयार हो रहा है. 

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर उज्जैन में टूटेगा भीड़ का रिकॉर्ड, महाकालेश्वर मंदिर दर्शन से पहले श्रद्धालु जान लें ये नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget