एक्सप्लोरर

जबलपुर में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन लोगों की हत्या से मचा हड़कंप, गांव में जवानों की तैनाती

Jabalpur Triple Murder: हमलावरों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर धावा बोल दिया. हमले से बचने के लिए लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला. घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. हत्याकांड के बाद गांव में तनाव है.

Jabalpur News: जबलपुर में तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई. घटना पाटन थाना क्षेत्र के टिमनी गांव की है. जुआ खेलने के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए. सोमवार को हुए खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया है. घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण है. पुलिस ने अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में जवानों की तैनाती कर दी है. एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि पुरानी रंजिश में खूनी खेल को अंजाम दिया गया. उन्होंने बताया कि टिमनी गांव में पांडे और साहू परिवार के बीच पुरानी रंजिश थी.

बताया जाता है कि पहले भी दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था. विवाद सुलझाने के लिए सोमवार को दोनों पक्षों की बैठक चल रही थी. इसी दौरान अचानक साहू परिवार के लोगों ने हथियारों से हमला बोल दिया. हमले में तीन लोगों की दुखद मौत हो गई. दो घायलों को पीड़ित परिवार ने इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है.

पुरानी रंजिश में तीन लोगों की हत्या

सूत्रों के मुताबिक, जुआ खेलने की बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था. साहू परिवार गांव में ही जुआ खिलाता है. पीड़ित परिवार के अखिलेश दुबे ने बताया कि 12-13 हमलावरों ने धावा बोल दिया. अचानक हुए हमले में पीड़ित परिवार के लोगों को भगाने तक का मौका नहीं मिला. घटना में अनिल, समीर, अनिकेत की मौत हो गई है.

पुलिस के जवानों की गांव में तैनाती

वहीं चंदन, मुकेश सहित अन्य लोग घायल है. पीड़ित परिवार ने पप्पू साहू, मनोज साहू, चंद्रभान साहू, दिनेश साहू, सर्वेश साहू, विवेक साहू, महेश साहू, लाली नामदेव, कालू साहू, संदीप साहू समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. सामूहिक हत्याकांड के बाद गांव में तनाव है. पुलिस जवानों की तैनाती कर चौकन्ना रहने के लिए कहा गया है. 

ये भी पढ़ें-

सावधान! बिजली बिल बकायदारों के नाम का पोस्टर लगाएगी कंपनी, जानिए क्या हुआ फैसला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget