एक्सप्लोरर

MP Accident: जबलपुर में करंट लगने से मां- बेटे की दर्दनाक मौत, जीआई तार बांधने के दौरान हुआ हादसा

Jabalpur News: घटना के समय पति अपनी दुकान पर थे और पत्नी घर पर अकेली थी. बेटा अभिषेक क्रिकेट मैच खेलने गया था. रात साढ़े 7 बजे सुमन आंगन में कपड़े सुखाने के लिए दीवार पर जीआई तार बांध रही थी.

MP Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ. हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई. तार बांधते समय करंट की चपेट में आई महिला की मौत हो गई. मां को बचाने के चक्कर में बेटे की भी जान चली गई. एक ही परिवार में दो लोगों की मौत के बाद मातम पसरा है. बताया जा रहा है कि मां कपड़े सुखाने के लिए तार बांध रही थी. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मझगवां क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर में गुरुवार की रात 40 वर्षीय महिला सुमन पटेल जीआई तार बांध रही थी. सुमन पटेल को अचानक जोर का झटका लगा और तार से चिपक गई. मां को बचाने गया 17 वर्षीय बेटा अभिषेक भी करंट की चपेट में आ गया.

करंट की चपेट में आने से दो की मौत

पुलिस का कहना है कि करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. दर्दनाक हादसे की खबर लगते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई. गांव में मातम छा गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. घटना स्थल पर मां-बेटे झुलसे हुए मिले थे. जांच अधिकारी जी एस मरावी ने बताया कि मझगवां क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर निवासी राजाराम पटेल की किराना की दुकान है.

घटना के समय राजाराम पटेल अपनी दुकान पर थे. घर पर पत्नी सुमन पटेल अकेली थी और बेटा अभिषेक क्रिकेट मैच खेलने गया था. रात साढ़े 7 बजे सुमन आंगन में कपड़े सुखाने के लिए दीवार पर जीआई तार बांध रही थी. इसी दौरान तार में अचानक करंट आने से सुमन चिपक गई. मैच खेलकर लौटे अभिषेक ने मां को तार में चिपका देख बचाने के लिए दौड़ा. लेकिन बेटा भी करंट की चपेट में आ गया.

मां को बचाने गये बेटे की भी गई जान

हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. कुछ देर बाद अभिषेक का दोस्त घर बुलाने पहुंचा. उसने मां-बेटे को आंगन में पड़ा देखा. थोड़ी देर के लिए दोस्त आवक रह गया. जल्द ही खुद पर काबू पाते हुए ग्रामीणों की मदद से दोनों को अस्पताल ले गया लेकिन पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी. सूचना पर मर्ग कायम कर पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है. हालांकि, अभी तक खुलासा नहीं हो सका है कि तार में करंट कहां से आया. पुलिस जांच में बिजली विभाग के अधिकारियों की भी मदद ले रही है.

MP High Court: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को मिलेंगे सात नए जज, अधिसूचना जारी, इन नामों पर लगी मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget