एक्सप्लोरर

Jabalpur News: 10 करोड़ की लागत से जबलपुर में बनाया गया प्रदेश का पहला डेयरी स्टेट, होंगे ये बड़े फायदे

Jabalpur News: इस डेयरी स्टेट में डेयरी संचालकों को वह तमाम तरह की सुविधाएं दी जाएंगी जिनकी उन्हें जरूरत होगी. डेयरी स्टेट में सीमेंट, सड़क, स्ट्रीट लाइट और 2 लाख लीटर पानी की व्यवस्था की गई है.

Jabalpur News: जबलपुर में डेयरियों के कारण नदियों में बढ़ते प्रदूषण को कम करने और युवाओं को रोजगार देने के मकसद को लेकर जबलपुर में मध्य प्रदेश की पहली डेयरी स्टेट की स्थापना की गई है. 50 एकड़ क्षेत्र में स्थापित डेयरी स्टेट में डेयरियों के संचालन के लिए 70 आवेदकों को जमीनों का आवंटन कर दिया गया है. यहां डेयरी उद्योग की सुविधा से जुड़े सभी संसाधन भी जुटाए गए है.

डेयरी स्टेट का लोकार्पण हुआ
डेयरियों को शहरी सीमा से दूर रखने और व्यवस्थित एस्टेट बनाने की दिशा में सरकार ने अहम कदम उठाते हुए डेयरी स्टेट की स्थापना की है. एक समारोह में प्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल, मध्य प्रदेश राज्य पशुधन और कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष जसवंत जाटव और मध्य प्रदेश राज्य गौ पालन एवं गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वर आनंद गिरि महाराज की उपस्थिति में डेयरी स्टेट का लोकार्पण किया गया.

10 करोड़ की लागत से तैयार हुआ
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम द्वारा बरेला के ग्राम खमरिया में डेयरी स्टेट परियोजना को आकार दिया गया है. करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से 50 एकड़ भूमि पर डेयरी स्टेट बनकर तैयार हो गया है. आमंत्रित अतिथियों ने कहा है कि प्रदेश का पहला डेयरी स्टेट जबलपुर में स्थापित होने के बाद डेयरी व्यवसाय को व्यवस्थित स्वरूप मिलेगा. इसके साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. अतिथियों ने उम्मीद जताई है कि डेयरी स्टेट की स्थापना होने से डेयरियों का दूषित जल नदियों में नहीं मिलेगा.

क्या क्या सुविधा है
खास बात यह है कि इस डेयरी स्टेट में डेयरी संचालकों को वह तमाम तरह की सुविधाएं दी जाएंगी जिनकी उन्हें जरूरत होगी. डेयरी स्टेट में सीमेंट, सड़क, स्ट्रीट लाइट और 2 लाख लीटर पानी की व्यवस्था की गई है. यहां तक कि डेयरी स्टेट में पशुओं के लिए इलाज और दवा की सुविधा भी मौजूद रहेगी. डेयरी संचालकों को आकर्षित करने के लिए विभाग ने सिर्फ 50 पैसे प्रति वर्गफीट/माह की दर पर डेयरी के लिए जमीन मुहैया कराई है.

गोबर गैस प्लांट भी लगा है
इस डेयरी स्टेट की सबसे खास बात यह है कि यहां न केवल डेयरियों का संचालन किया जाएगा, बल्कि डेयरियों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ का भी ग्रीन एनर्जी बनाने में उपयोग किया जाएगा. इसके लिए एक गोबर गैस प्लांट लगाया गया है, जहां से निकलने वाली गैस का इस्तेमाल कर बिजली बनाई जाएगी और फिर ऑर्गेनिक खाद को भी तैयार किया जाएगा. यह खाद किसानों को बेहद कम दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी.

दरअसल जबलपुर की नर्मदा,परियट और गौर नदी के किनारे जो डेयरियां संचालित हो रही हैं, उनसे नदियों में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है. इस मुद्दे को हाईकोर्ट और फिर एनजीटी में चुनौती भी दी गई है, जहां यह आदेश दिए गए कि डेयरियों को शहर के बाहर विस्थापित किया जाए.

ये भी पढ़ें:

MP News: Umaria के इस गांव में बोरवेल में गिरा चार साल का मासूम, बचाव के लिए प्रशासन ने लिया ये एक्शन

MP News: बेटी को यूक्रेन से भारत लाने के लिए बेबस मां से की गई 42 हजार की ठगी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget