एक्सप्लोरर

Jabalpur News: 18 साल पुराने धान खरीदी के घोटाले में तीन समितियों के खिलाफ केस दर्ज, EOW ने शुरू की जांच

MP News: जांच में आए साक्ष्यों के आधार पर 25 समितियों में से गोसलपुर, कुसनेर और बनखेड़ी में धान खरीदी प्रक्रिया में हुए भ्रष्टाचार के संबंध में साक्ष्य पाए गए. तीनों के खिलाफ जांच शुरू की गई है.

Madhya Pradesh News: अठारह साल पहले धान खरीदी में घोटाले (Paddy Procurement Scam) के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई (ईओडब्ल्यू) ने जबलपुर (Jabalpur) जिले के गोसलपुर, कुसनेर और बनखेड़ी तीन सहकारी समितियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. इसमें समितियों के तत्कालीन अध्यक्षों को आरोपी बनाया गया है. बताया गया है कि उक्त आरोपियों ने वर्ष 2003-2004 में मानक पैदावार से कहीं अधिक धान का विक्रय दिखाकर शासन को लाखों रुपए की चपत लगाई थी. इस मामले में जांच के बाद आगे घोटाले से जुड़े कुछ और तथ्य सामने आ सकते हैं.

तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच 
ईओडब्ल्यू के एसपी देवेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि जबलपुर जिले के अंतर्गत स्थित शहपुरा मार्केटिंग, पनवानी, नुनिया कला, गोसलपुर, मझगवां, मझौली, शाहपुरा वृहताकार, कुसनेर, सकरा, रोझा, पाटन, खेड़ी, कापाबन खेड़ी, वृहताकार उदना, नगना, पनागर सिहोरा, ओरिया, सहजपुर, बोरिया, घनसुर, बरेला, कटंगी और नुनसर में धान खरीदी प्रक्रिया में पद का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार करने संबंधी शिकायतें मिली थीं. इसकी पड़ताल जांच निरीक्षक शशिकला मस्कुले द्वारा की गई थी. जांच में आए साक्ष्यों के आधार पर 25 समितियों में से गोसलपुर, कुसनेर और बनखेड़ी में धान खरीदी प्रक्रिया में हुए भ्रष्टाचार के संबंध में साक्ष्य पाए गए. इसके बाद तीनों के खिलाफ अलग-अलग मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है.

Budhni News: प्राइवेट हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

गोसलपुर में साढ़े 6 लाख का घोटाला
गोसलपुर समिति के तत्कालीन अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर, कृषक रामकुमार, भोलाराम और अन्य के द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया में अपने पद का दुरुपयोग कर षड्यंत्र पूर्वक धान की मानक पैदावार से अत्यधिक धान का विक्रय कर शासन को कुल 6 लाख 35 हजार 249 रुपए की आर्थिक हानि पहुंचाने पर उनके खिलाफ धारा 420, 120बी भादंवि के तहत मामला दर्ज किया गया है.

कुसनेर समिति ने पौने 14 लाख की चपत लगाई
इसी प्रकार कुसनेर समिति की तत्कालीन अध्यक्ष राशि बाई पटेल, प्रबंधक हरिशंकर दुबे और कृषक बैजनाथ, भोलाराम तथा अन्य के द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया में अपने पद का दुरुपयोग कर षड्यंत्र पूर्वक धान की मानक पैदावार से अधिक धान का विक्रय कर शासन को 13 लाख 84 हजार 830 रुपए की आर्थिक हानि पहुंचाने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

बनखेड़ी समिति ने किया साढ़े सात लाख का गोलमाल
इसी तरह बनखेड़ी समिति के तत्कालीन अध्यक्ष रामसिया सिंह ठाकुर, प्रबंधक हबीब खान, कृषक बैजनाथ, भोलाराम और अन्य के द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया में अपने पद का दुरुपयोग करते हुए षड्यंत्र पूर्वक धान की मानक पैदावार से कहीं अधिक धान का विक्रय दिखाकर शासन को 7 लाख 50 हजार 750 रुपए की आर्थिक हानि पहुंचाने पर उनके खिलाफ भी मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई है.

Jabalpur News: तीन करोड़ का 890 टन यूरिया गायब होने पर सख्त हुए CM शिवराज, दोषियों पर FIR के दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget