एक्सप्लोरर

Jabalpur News: रावण की पूजा करता है जबलपुर का लंकेश, जानें- अनोखी भक्ति की पूरी कहानी

जबलपुर के पाटन कस्बे के लंकेश नवरात्रि की पंचमी पर दशानन की प्रतिमा स्थापित करते हैं और दशहरे पर विसर्जन की परंपरा का पालन 1975 से कर रहे हैं. भगवान राम के देश में रावण की महिमा की कहानी अनूठी है.

Madhya Pradesh News: शारदीय नवरात्रि के मौके पर जहां पूरा देश जगत जननी की महिमा में डूबा है. वहीं जबलपुर का एक शख्स लंकेश की आराधना में लीन है. यह जानकर थोड़ा आश्चर्य हुआ होगा लेकिन संस्कारधानी जबलपुर समेत पूरे महाकौशल में इस दशानन भक्त के चर्चे है. उसने अपना नाम भी लंकाधिपति के नाप पर लंकेश रख लिया है. नवरात्रि की पंचमी पर दशानन की प्रतिमा स्थापित करना और दशहरे पर विसर्जन की परंपरा का पालन पाटन कस्बे के लंकेश 1975 से कर रहे है. भगवान राम के देश में रावण की महिमा में डूबे लंकेश की कहानी वाकई दिलचस्प और अनूठी है.

लंकेश  की अनोखी आस्था
यह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का देश है और यहां उनको पूजने वाले भक्त करोड़ों में है लेकिन कोई रावण की पूजा करता हो तो सुनकर थोड़ा अटपटा लगता है. किंतु यह हकीकत है. जबलपुर के पाटन इलाके में रहने वाला लंकेश अपनी इस अनोखी आस्था के लिए अलग पहचान रखता है. जब लोग सुबह उठकर भगवान श्रीराम को याद करते हैं तो लंकेश रावण की पूजा कर रहे होते हैं.

रावण को माना अपना ईष्ट
जबलपुर के पाटन कस्बे में रहने वाले संतोष नामदेव उर्फ लंकेश पेशे से टेलर हैं लेकिन इनकी रावण भक्ति से हर कोई प्रभावित है. कई सालों से संतोष रावण की पूजा करते आ रहे हैं. इसके कारण इनकी पहचान भी लंकेश के रूप में ही बन चुकी है. संतोष के साथ उनके परिवार और पड़ोस के लोग भी प्रकांड पंडित रावण का पूजन करते है. भले ही समाज रावण की बुराई से परिचित हो लेकिन पाटन के लंकेश लंकाधिपति रावण की अच्छाईयों को ग्रहण कर आगे बढ़ रहे है. संतोष नामदेव उर्फ लंकेश की रावण भक्ति के पीछे एक दिलचस्प कहानी है. वे बताते हैं कि जब ये छोटे थे तो रामलीला में रावण की सेना में सैनिक का किरदार निभाते थे. कुछ सालों बाद इन्हें रावण का किरदार निभाने का मौका मिला और ये उस किरदार से इतना प्रभावित हुए कि उसे अपना गुरू और ईष्ट मान लिया. तब से यह रावणभक्ति का सिलसिला चला आ रहा है.

बेटे का नाम मेघनाद
लंकेश उर्फ संतोष नामदेव का मानना है कि रावण बहुत बुद्धिमान और ज्ञानी था. उसके अंदर कोई भी दुर्गण नहीं था. उसने जो भी किया वह अपने राक्षस कुल को तारने के लिए किया था. रावण ने सीता का अपहरण करने के बाद उन्हें अशोक वाटिका में रखा, जहां किसी भी नर, पशु, पक्षी या राक्षस को जाने की अनुमति नहीं थी. यह उसकी सीता के प्रति सम्मान की भावना को व्यक्त करता है. रावण भक्त लंकेश ने अपने दोनों बेटों का नाम भी मेघनाद और अक्षय रखा है, जो रावण के पुत्रों के नाम थे.

रावण की अराधना से मिला सबकुछ
यहां बता दे कि संतोष पिछले कई सालों से रावण की भक्ति कर रहे हैं और संपन्न परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनका मानना है कि जो कुछ भी उनके पास है वह सब रावण की भक्ति से ही मिला है. उनकी इस अनोखी भक्ति से आसपास के लोग काफी प्रभावित हैं. नवरात्रि के समय पर जब वे रावण की प्रतिमा रखते हैं तो क्षेत्र के लोग उन्हें पूरा सहयोग करते हैं और धूमधाम से रावण की शोभायात्रा भी निकालते हैं. वैसे तो हिंदुस्तान में कई धर्म और समुदाय के लोग रहते हैं और सभी अपने अपने धर्मों के अनुसार ईष्ट देव की पूजा करते हैं लेकिन संतोष नामदेव की रावणभक्ति अपने आप में अनूठी है.

यह भी पढ़ें :

Drone: 1 दिन में 30 एकड़ खेत में दवा छिड़क सकता है ड्रोन, जानिए बहुत कुछ

Government action: इस राज्य में गड़बड़ बिकते मिले बीज और Chemical Fertilizer, सेहत के लिए हो सकते हैं खतरनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia By-election Result Highlights: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget