एक्सप्लोरर

Jabalpur News: पूर्व पायलट चार साल से कर रहा था युवती से रेप, कबाड़ी पिता के रसूख की देता था धमकी, अब खा रहा है जेल की हवा

Madhya Pradesh News: जबलपुर में पहने वाले एक पूर्व पायलट पर रेप का आरोप लगा है. शिकायत के अनुसार आरोपी पीड़िता का पिछले चार साल से शारीरिक शोषण कर रहा था.

Jabalpur News: ऑस्ट्रेलिया (Australia) में पायलट की नौकरी करके देश लौटे जबलपुर (Jabalpur) निवासी एक युवक को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का पिता कबाड़ी का काम करता है और अपने के रसूख का डर दिखाकर वो युवती का लगातार चार साल से शोषण कर रहा था.

चार साल तक किया युवती से रेप

दरअसल पूरा मामला गढ़ा थाना क्षेत्र का है जहां 25 साल की युवती से शमीम कबाड़ी के बेटे मोहम्मद फहीम खान ने दुष्कर्म किया. पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने पिता को बड़ा अपराधी बताकर युवती को धमकाते हुए 4 साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था. बीती रात युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाते हुए मारपीट की, जिसके बाद युवती ने आत्महत्या करने के इरादे से फिनाइल पी लिया. उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Ujjain News: पीएम मोदी के दौरे से पहले नगर आयुक्त का तबादला, राज्य सरकार ने किया ये दावा

युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट

गढ़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वो ब्यूटी पार्लर में काम करती है. करीब 4 साल पहले उसकी पहचान रद्दी चौकी निवासी शमीम कबाड़ी के पुत्र मोहम्मद फहीम खान से हुई थी. उसके बाद फहीम उसके घर आने-जाने लगा और जबरन उससे दुष्कर्म किया. युवती ने विरोध किया तो उसने धमकी दी कि उसका पिता बहुत बड़ा अपराधी है और वो अपने पिता से कहकर उसकी हत्या करवा देगा. उसकी धमकी से डरकर युवती चुप रही और आरोपी उसका लगातार दैहिक शोषण करता रहा. वहीं अब युवती ने उसके खिलाफ गढ़ा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने धारा 376 का मामला दर्ज कर आरोपी फहीम को गिरफ्तार जेल भेज दिया.

यहां बता दें कि आरोपी मोहम्मद फहीम खान ने ऑस्ट्रेलिया में पायलट की ट्रेनिंग लेने के बाद कुछ साल तक वहीं काम किया. पिछले दिनों वो मीडिया की सुर्खियां भी बना था. दरअसल,दिल्ली सरकार की बिजली सब्सिडी योजना के टोल फ्री नम्बर से उसके मोबाइल नम्बर की समानता के कारण उसके पास लगातार दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं के मिस्ड कॉल आने लगे थे. फिलहाल वो जबलपुर में सीमेंट की डीलरशिप चला रहा था.

Indore Crime News: चाकू-पिस्टल की नोंक पर अपहरण कर मांगे 25 लाख, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget