एक्सप्लोरर

बदले की आग में जल रहे प्रेमी ने पांच मर्डर के लिए सीने पर बनवाया टैटू, जबलपुर मर्डर केस में बड़ा खुलासा

Murder Case Update: बदले की आग में जल रहे प्रेमी के टारगेट पर पांच लोग थे. उसने पूछताछ में बताया कि नाबालिग प्रेमिका के भाई का कत्ल धोखे में हुआ. पुलिस के मुताबिक आरोपी के खतरनाक इरादे थे.

Jabalpur Double Murder Case Update: जबलपुर के बहुचर्चित पिता-पुत्र मर्डर केस में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. 21 वर्षीय मुख्य आरोपी मुकुल सिंह तीन अन्य लोगों की भी हत्या करना चाहता था. सिविल लाइन्स थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि मुकुल के सीने में बदले की आग जल रही थी. जेल से छूटने के बाद उसने पांच लोगों को ठिकाने लगाने की योजना बनाई. पहला नंबर नाबालिग प्रेमिका के पिता यानी राजकुमार विश्वकर्मा का था. दूसरा नंबर प्रेमिका की एक महिला रिश्तेदार का था.

महिला रिश्तेदार प्रेमिका को आरोपी से बातचीत करने के लिए रोकती थी. मुकुल का तीसरा टारगेट पड़ोसी था. चौथा नंबर रेप के मामले में जेल भिजवानेवाली महिला सब इंस्पेक्टर थी. पांचवां और आखिरी नंबर 16 साल की नाबालिग प्रेमिका थी. मुकुल को डर था कि प्रेमिका के बयान से सजा हो सकती है. हालांकि, दोबारा प्रेम-प्रसंग शुरू होने  के कारण मुकुल ने प्रेमिका को मारने का इरादा त्याग दिया. बाद में नाबालिग प्रेमिका भी प्रेमी की खूनी साजिश में शामिल हो गयी.

दोहरे हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

डबल मर्डर केस के जांच अधिकारी धीरज राज ने बताया कि मिलेनियम कॉलोनी में पिता-पुत्र के दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुकुल सिंह सिरफिरा है. उसने पांच मर्डर के लिए सीने में टैटू बनवाया था. मर्डर की लिस्ट लंबी होनेवाली थी. मुकुल सिंह प्रेमिका के पिता से प्रतिशोध की आग में जल रहा था. सितंबर 2023 में मुकुल को नाबालिग प्रेमिका के पिता ने रेप मामले में जेल की हवा खिलाई थी. नाबालिक प्रेमिका ने भी मुकुल के खिलाफ बयान दिया था.

पांच मर्डर के लिए बनवाए सीने में टैटू

जेल से छूटने के बाद मुकुल ने जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने की योजना बना ली थी. मुकुल ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि नाबालिग प्रेमिका के भाई का कत्ल धोखे में हुआ. पिता पर वार होता देख बेटे ने शोर मचाना शुरू कर दिया. मुकुल ने धारदार हथियार से हमला कर प्रेमिका के भाई को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने बताया कि मुकुल के सरेंडर करने की वजह भी नाबालिग प्रेमिका का अचानक गिरफ्तार होना था.

प्रेमिका के बयान से फंसने का था डर

शातिर दिमाग वाले मुकुल को लगा कि नाबालिग प्रेमिका पुलिस को बयान देकर दोहरे हत्याकांड में फंसा देगी. प्रेमिका को पुलिस ने हरिद्वार से पकड़ लिया था. दो दिन बाद मुकुल ने भी जबलपुर आकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह का कहना है कि दोहरे हत्याकांड में दोनों आरोपी बराबर से दोषी हैं. उनके खिलाफ जांच करके कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा.

INDIA गठबंधन और NDA में कितनी सीटों का फर्क? MP कांग्रेस के आंकड़ों से मची सियासी खलबली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget