एक्सप्लोरर

Jabalpur News: कोरोना वायरस को लेकर आई अच्छी खबर, तीसरी लहर के बारे में विशेषज्ञों ने कही ये बात

सीएमएचओ डॉ रत्नेश कुररिया के मुताबिक राहत की बात है कि अधिकतर मरीज हों आइसोलेशन में ही स्वस्थ हो रहे हैं. नए मरीजों की घटती संख्या देखकर कहा जा सकता है कि जिले में तीसरी लहर का पीक निकल चुका है.

Jabalpur News: जबलपुर में कोरोना संक्रमण के नए मामले पिछले कुछ दिनों में घट रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि जिले में कोरोना का पीक आकर निकल चुका है. नए मरीजों की संख्या अब तीसरी लहर की विदाई की ओर इशारा कर रही है. आंकड़े भी यही संकेत दे रहे हैं.

कल 320 मामले, एक मौत
जिले में सोमवार को 5,031 सैम्पल्स की जांच में कोरोना के 320 नए मरीज मिले हैं. प्रशासनिक रिकॉर्ड में 1 मौत दर्ज हुई है. जनवरी माह में प्रशासनिक रिकॉर्ड में 14 मौतें दर्ज की गईं. एक्टिव केस घटकर 4,277 हो गए हैं. इस महीने अस्पताल में भर्ती होने वाले कुल मरीजों की संख्या 500 के आस-पास ही रही. इनमें से अधिकतर मरीज किसी न किसी अन्य बीमारी से पीड़ित थे.

बता दें कि जनवरी माह के दूसरे सप्ताह में नए संक्रमितों की संख्या में तेजी से उछाल आया था, जबकि इस दौरान स्वस्थ होने वाले मरीज बेहद कम रहे. पूरे पखवाड़े की बात करें तो रिकवरी रेट 19 फीसदी के आस-पास रही. महीने के अंतिम सप्ताह की शुरुआत में एक ही दिन रिकॉर्ड नए मरीज मिले. जिसने दूसरी लहर को भी पीछे छोड़ दिया था. इसके बाद से मरीजों की संख्या में गिरावट आनी शुरू हुई. स्वस्थ होने वाले मरीज बढ़ गए. जनवरी माह के दूसरे पखवाड़े में रिकवरी रेट 80 फीसदी तक पहुंच गया. इस महीने कुल 12,879 कोरोना संक्रमित मिले हैं. राहत की बात यह रही कि अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में ही स्वस्थ हो गए.

पहले पखवाड़े की स्थिति

कुल मरीज- 2,525
डिस्चार्ज - 486
मौतें-2

दूसरे पखवाड़े की स्थिति

कुल मरीज- 10,354
डिस्चार्ज - 8,296
मौतें - 12

प्रशासनिक रिकॉर्ड केअनुसार जिले में 30 जनवरी तक 4,798 एक्टिव मामलों में से केवल 156 मरीज ही अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं. सीएमएचओ डॉ रत्नेश कुररिया के मुताबिक राहत की बात है कि अधिकतर मरीज हों आइसोलेशन में ही स्वस्थ हो रहे हैं. नए मरीजों की घटती संख्या देखकर कहा जा सकता है कि जिले में तीसरी लहर का पीक निकल चुका है. 

ये भी पढ़ें:

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आज 1 लीटर पेट्रोल-डीजल पर कितने रुपये बढ़े, जानिए यहां

MP School Opening: मध्य प्रदेश में आज से खुलेंगे पहली से 12वीं तक के स्कूल, बच्चों को भेजने से पहले जानें क्या हैं गाइडलाइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget