एक्सप्लोरर

Dhirendra Shastri: अब गे मैरिज पर धीरेन्द्र शास्त्री के बयान से मचा हड़कंप, तंज करते हुए कही थी यह बड़ी बात

जबलपुर में श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने समलैंगिक विवाह पर अफसोस जताया है. उन्होंने कहा कि हमारा जन्म ऐसे युग में हुआ, जब लड़का ही लड़का से शादी कर रहा है.

Dhirendra Shastri On LGBTQ Marriage: बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अफसोस है कि उनका जन्म इस युग में क्यों हुआ. जबलपुर में श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन उन्होंने समलैंगिक विवाह (LGBT) की चर्चा करते हुए कहा कि हमारा जन्म ऐसे युग में हुआ, जब लड़का ही लड़का से शादी कर रहा है. उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि अब बड़े शहरों में इस तरह के विवाह आम हो गए. हालांकि कहा जा रहा है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान से एलजीबीटी समुदाय में नाराजगी भी हो.

सनातन धर्म के पोस्टर बॉय बने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आजकल आपने तीखे और मुखर बोल के कारण चर्चा में बने हुए हैं. जबलपुर में अपनी श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन उन्होंने समलैंगिक शादी पर जमकर कटाक्ष किया. बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने अफसोस जताया कि अब तो सरकार ने भी इस तरह के विवाह को मान्यता दे दी है. बता दें कि जबलपुर के पनागर क्षेत्र में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीमद् भागवत कथा 25 मार्च से चल रही है. 27 मार्च और 28 मार्च को उनका दिव्य दरबार लगेगा और 31 मार्च को कथा का समापन होगा.

आजकल तो उल्टा जमाना आ गया है: धीरेंद्र शास्त्री

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने इस विषय पर अपने प्रवचन में कहा-"भैया ठाकुर जी को पाना है तो किनको मनाना पड़ेगा, ठकुरानी को मनाना होगा. श्री राधा जी को मनाना होगा. किसी ने पूछा महाराज भगवान ने प्रेम तो राधा जी से किया पर विवाह रुकमणी जी किया, कारण क्या है? कोई कारण हो तो वो भगवान जानें, हमें तो एक ही कारण जान पड़ता है. विवाह दो लोगों में होता है. पर आजकल तो उल्टा जमाना आ गया है. हनुमान जी बचाए, ऐसे उल्टे जमाने से. आजकल तो लड़के ही लड़के से ब्याह कर रहे हैे. बिटिया ही बिटिया से ब्याह कर रही है."

ऐसे युग में हमओ जन्म भओ: धीरेंद्र शास्त्री

उन्होंने आगे कहा कि पहले का जमाना बहुत अच्छा था कि लड़के की शादी लड़की से होती थी. लेकिन आजकल तो कार्ड में पढ़ना पड़ता है कि लड़के की शादी लड़की से हो रही है या लड़के से हो रही है. हद ये है कि भारत सरकार ने भी मान्यता दे दी है कि ये करो. जय हनुमान जी, अच्छा जुग आ गओ है. हम तो एक दिन सोच रहे थे कि बताओ ऐसे युग में हमओ जन्म भओ. जब लड़के की शादी लड़के से हो रही है. बहुत विचित्र स्थिति आ गई. विदेश में तो यह बहुत चलता है लेकिन भारत में ऐसा नहीं चलता. अब तो हनुमान जी महाराज ही बचा सकते है."

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आगे यह भी कहा कि यह शहरों में होने लगा है. बड़े-बड़े शहरों में अब लड़के को विवाह करने के लिए लड़की की आवश्यकता नहीं है. वैसे व्यवस्था ठीक है. हमारे गांव में 2-3 रणुआ (अविवाहित पुरुष) हैं. एक दिन हम सोच रहे थे कि इनकी शादी नहीं हो रही. अब नहीं हो रही हो रही तो क्या करें? तो हमने बैठे-बैठे सोचा कि इनकी आपस मे ही शादी करा दे. कम से कम मर करके ब्रह्मा जी के पास जाएंगे तो यह तो नहीं कहेंगे कि उनकी शादी नहीं हुई थी.

ये भी पढ़ें: MP Politics: ब्राह्मणों का अपमान करने वाले प्रीतम लोधी की बीजेपी में वापसी, सामाजिक समीकरण बिठाने की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget