एक्सप्लोरर

MP Politics: ब्राह्मणों का अपमान करने वाले प्रीतम लोधी की बीजेपी में वापसी, सामाजिक समीकरण बिठाने की कोशिश

MP News: प्रीतम लोधी ने 17 अगस्त 2022 को पिछोर में आयोजित कार्यक्रम के मंच से ब्राह्मण समाज के बारे में अप्रिय टिप्पणी की थी. इसके बाद उन्हें छह साल के लिए पार्टी ने निष्कासित कर दिया गया था.

Bhopal News: चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में सात-आठ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सामाजिक समीकरण बिठाने लगी है.इसका उदाहरण रविवार को देखने को मिला. दरअसल ब्राह्मणों पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले प्रीतम लोधी (Pritam Lodhi)  की बीजेपी (BJP) में वापसी हो गई.वो पूर्व सीएम उमा भारती (Uma Bharti) के करीब माने जाते हैं.  उन्हें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई. प्रीतम लोधी की बीजेपी में वापसी से प्रदेश की सियासत में चर्चा है कि पार्टी को ब्राह्मणों से ज्यादा प्रीतम लोधी से लगाव है. 

प्रीतम लोधी ने क्या कहा था 
बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती  के करीबी प्रीतम लोधी ने ब्राह्मण समाज को लेकर विवादित बयान दिया था.उन्होंने 17 अगस्त 2022 को पिछोर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच से कहा कि था कि लोधी समाज के किसान के यहां अच्छी फसल हुई तो ब्राह्मण भागवत कथा करवाने के लिए कहेगा.ये आपको नौ दिन रोजगार और सात-आठ घंटे पागल बनाते हैं.ये सबसे ज्यादा दान की बात करते हैं.कहते हैं कि अगर तुम दान दोगे तो भगवान तुम्हें देगा.इनकी बातों में आकर महिलाएं अपने घरों में घी, शक्कर, गेहूं और चावल चुरा-चुराकर इनके चरणों में अर्पित करती है.नौ दिन ये ब्राह्मण पूरे गांव से सामान-दक्षिणा लेता हैं. और नौ दिन बाद रफूचक्कर हो जाता है.ये 9 दिन आपको उल्लू बनाने और बातें करने के आपसे 25 से 50 हजार रुपए भी लेते हैं. 

सात साल के लिए पार्टी से निकाले गए थे

उनकी इस टिप्पणी का काफी विरोध हुआ था. इसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने प्रीतम लोधी को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था,लेकिन अब चुनावी साल होने की वजह से बीजेपी ने सामाजिक समीकरण बिठाने के क्रम में प्रीतम लोधी की पुन:घर वापसी हो गई है. कुल मिलाकर छह साल के लिए भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किए गए प्रीतम लोधी की महज सात महीने में ही घर वापसी हो गई है.प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में प्रीतम लोधी को बीजेपी की सदस्यता दिलाई.प्रीतम लोधी के अलावा कांग्रेस नेता मोना सुस्तानी और उषा चौधरी ने भी बीजेपी का दामन थामा है.

ये भी पढ़ें

Burhanpur News: पति से विवाद के बाद चार बच्चों के साथ कुंए में कूदी महिला, तीन बच्चों की मौत, मां-बेटी किसी तरह से बचीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget