एक्सप्लोरर

Indore: इंदौर को दो महीने बाद मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय लेवल का स्विमिंग पुल, जानिए क्या होंगी सुविधाएं

MP News: इंदौर को अगले दो महीनों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पुल की सौगात मिलने जा रही है. पीपल्याहाना में करीब 22 करोड़ की लागत से बन रहे इस पूल को सोलर ऊर्जा से रोशन किया जा रहा है.

Indore News: स्वच्छता में लगातार छह बार देश का सिरमौर रहने वाले इंदौर (Indore) को अगले दो महीनों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पुल की सौगात मिलने वाली है. शहर के पीपल्याहाना (वर्ल्ड कप चौराहे ) के पास बन रहे इस स्विमिंग पूल का निर्माण कार्य बड़ी तेजी से जारी है. शहर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल का निर्माण किया जा रहा है. इस पूल में टाइल्स ओर लाइट लगाने का काम पूरा किया जा चुका है.

अक्टूबर से पहले ये पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा. इसके बाद स्विमिंग करने के शौकीन लोग यहां आकर स्विंमिंग करने का आनंद ले सकेंगे. सुविधाओं की बात करें तो इस पूल में सोलर लाइट्स के जरिए रौशनी की जाएगी. वहीं रात में भी लोग यहां स्वीमिंग का आनंद ले सकेंगे. इसके अलावा ये पूरा कैम्पस सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा. साथ ही इसमें सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी भी रहेगी. इसमें एक नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है, जिससे पूल की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी. 

22 करोड़ की लागत बन रहा पूल
पीपल्याहाना में करीब 22 करोड़ की लागत से बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल को सोलर ऊर्जा से रोशन किया जा रहा है. आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि विकास प्राधिकरण अपनी ज्यादातर योजनाओं में सोलर लाइट्स का उपयोग करेगा. करीब दो एकड़ जमीन पर तैयार हो रहे इस अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल की पूरी छत पर ये पैनल लगाए जाएंगे. इंदौर कहने को मिनी मुंबई है, लेकिन अभी तक यहां सुविधाओं के नाम पर शहर को कुछ खास नही मिल पाया है.

खासतौर पर खिलाडियों को जल गतिविधियों के लिए बेहतर तैराकी प्रशिक्षण चाहिए होता है, लेकिन अभी तक ये सुविधा उन्हें नही मिली है. इसे आगे बढ़ाते हुए इंदौर विकास प्राधिकरण ने रिंग रोड पर एक स्वीमिंग पूल बनाने का विचार किया था, जिसे मूर्त रूप दिया जा रहा है. 

MP: 'युवाओं का भविष्य अंधकार में...', पटवारी भर्ती परीक्षा पर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने लगाए गंभीर आरोप

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget