एक्सप्लोरर

Indore Weather: इंदौर में अगले हफ्ते भारी बारिश का अनुमान, अब तक 3 इंच हुई बरसात, किसानों को दी गई ये सलाह

Indore Weather News: कृषि महाविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक ने बताया इंदौर में फिलहाल तेज बारिश नहीं हुई है, लेकिन जो आसार बन रहे हैं उन्हें देखते हुए लगता है कि आने वाले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होगी.

Indore Weather Update: मध्य प्रदेश के इंदौर में सोमवार (24 जून) के मुकाबले मंगलवार (25 जून) को दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ. इससे लोगों को थोड़ी परेशानी हुई. मंगलवार को शहर में बारिश नहीं हुई और लोग मेघराज के बरसने का इंतजार करते रहे. इधर दिनभर आसमान में आंशिक बादल छाए रहे, जबकि शाम को फिर से काले बादल छा गए और शहर के कुछ हिस्सों में हलकी बूंदाबांदी हुई. दिन में नमी बढ़ने से लोग पसीने से हलकान भी हुए. 

वहीं मौसम विभाग के अधिकारियों ने पूर्वानुमान लगाया है कि शहर में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी. बीते कुछ दिनों में तेज गर्मी और उमस से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल दो-तीन दिन इसी तरह बारिश होगी जो कि रुक-रुक कर होती रहेगी, लेकिन इस महीने के आखिर में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं 1 या 2 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है.

बिना बारिश के किसान न बोएं बीज
इंदौर के कृषि महाविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एच एल खपेड़िया ने बताया कि इंदौर में फिलहाल तेज बारिश नहीं हुई है, लेकिन जो आसार बन रहे हैं उन्हें देखते हुए लगता है कि आने वाले कुछ दिनों में इंदौर में अच्छी बारिश होगी. बता दें कि कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है और कहा है कि जब तक मिट्टी में नमी न आ जाए तब तक बीज नहीं बोयें और थोड़ा इंतजार करे.

जमीन गीली होने के बाद ही बीज बोना ठीक होगा. उन्होंने कहा कि जो किसान बीज लेना चाहते हैं वह अच्छी क्वालिटी का बीज लें, ताकि बाद में कोई परेशानी होने पर वह उसका उचित समाधान प्राप्त कर सकें. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर, गुजरात राज्य और मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में आगे बढ़ गया है.

इंदौर शहर में कुल 78.9 मिमी (3.1 इंच) बारिश हुई है. शहर में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है.

ये  भी पढ़े :एक जुलाई से शुरू होगा एमपी विधानसभा का मानसून सत्र, CM मोहन की ओर से जवाब देंगे 7 मंत्री

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार भोजशाला केस: SC के अंतरिम आदेश पर कांग्रेस MLA आरिफ मसूद बोले, 'उम्मीद है आगे...'
धार भोजशाला केस: SC के अंतरिम आदेश पर कांग्रेस MLA आरिफ मसूद बोले, 'उम्मीद है आगे...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget