एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर में पेड़ों की गिनती- चिह्नित करने का काम शुरू, अब तक 4.5 लाख की काउंटिंग, क्या है वजह?

Indore: इंदौर शहर में अनुमान है कि 10 लाख से अधिक पेड़ मौजूद हैं. इन 4.5 लाख पेड़ों में से 2.5 लाख पेड़ निजी भूमि पर हैं. वहीं 75 हजार से अधिक पेड़ सरकारी और 30 हजार से अधिक सड़क पर हैं.

Indore News: इंदौर (Indore) स्मार्ट सिटी ने पेड़ों की गिनती शुरू कर दी है. अब तक 4.5 लाख पेड़ों की गिनती की जा चुकी है. यह पांच वर्षीय कार्यक्रम वृक्षारोपण कटाई और छंटाई, उनके रखरखाव, नियमित निगरानी और सभी पेड़ों की जियो-टैगिंग पर फोकस करेगा. अवैध कटाई को रोका जाना इसका मुख्य मकसद है. 50 वर्ष से अधिक पुराने पेड़ों को हेरिटेज श्रेणी में रखा गया है. पेड़ों की देखभाल और रखरखाव के लिए 5-वर्षीय कार्य योजना बनाई गई है. 

अब तक लगभग 4.5 लाख पेड़ों की गिनती की जा चुकी है और अनुमान है कि शहर में विभिन्न किस्मों के 10 लाख से अधिक पेड़ मौजूद हैं. इन 4.5 लाख पेड़ों में से 2.5 लाख पेड़ निजी भूमि पर हैं. वहीं 75 हजार से अधिक पेड़ सरकारी और 30 हजार से अधिक सड़क पर हैं, जबकि शेष पेड़ सड़कों, फुटपाथों और अन्य स्थानों पर हैं. जिन पेड़ों की मैपिंग की गई है उनमें तीन लाख से ज्यादा पेड़ शामिल हैं. इनमें देशी, जिनमें नीम, आम, पीपल और अन्य श्रेणियां शामिल हैं, जबकि विदेशी प्रजातियों के लगभग 1.5 लाख पेड़ भी पाए गए हैं.

इंदौर में विभिन्न क्षेत्रों में लगे पेड़ों को किया जा रहा चिन्हित
विभिन्न क्षेत्रों में लगे पेड़ों को भी चिन्हित किया जा रहा है और उनका समुचित रिकार्ड भी रखा जाएगा. साथ ही शहर में ऐसे स्थानों की भी पहचान की जा रही है, जहां पौधे लगाए जा सकें. ऐसे पेड़ जिनकी उम्र 50 से अधिक है उन्हें हेरिटेज श्रेणी में रखा गया है. जानकारी में सामने आया कि एक लाख से अधिक पेड़ ऐसे हैं जिनकी लकड़ी का उपयोग फर्नीचर सहित अन्य उद्देश्यों के लिए किया जाता है, जबकि लगभग इतने ही पेड़ों का उपयोग सजावट के लिए किया जाता है.

यहां 85 हजार से अधिक फलों के पेड़ भी हैं, जिनमें आम, अमरूद और अन्य फलों के पेड़ शामिल हैं. यह सर्वेक्षण एक निजी फर्म द्वारा किया जा रहा है, जिसने इस काम के लिए टेंडर डाला था और अब तक लगभग चार लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में यह सर्वेक्षण किया गया है.

ये भी पढ़ें- Budget 2024: केंद्रीय बजट पर भोपाल की महिलाओं ने दी राय, जानें- क्या चाहती हैं?

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget