एक्सप्लोरर

Indore: 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत 58 लापता बच्चों को पुलिस ने परिजनों से मिलाया, चेहरों पर लौटी खुशी

Indore News: बच्चों को पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है. उन्होंने इंदौर पुलिस का आभार जताया है. पुलिस ने मध्य प्रदेश से बाहर दूसरे राज्यों में जाकर लापता बच्चों को बरामद किया.

Indore Police Operation Muskaan: इंदौर पुलिस ने परिजनों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने का काम किया है. 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत पुलिस ने 58 बच्चों को ढूंढकर परिजनों से मिलवा दिया. मध्य प्रदेश पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता बच्चों को ढूंढने का अभियान चला रही है.

इंदौर पुलिस अधीक्षक ने 13 थाना प्रभारियों को लापता या अपह्रत बच्चे की बरामदगी के लिए जल्द से जल्द ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया था. पुलिस ने निर्देश का पालन करते हुए बच्चों की बरामदगी के लिए अभियान छेड़ दिया. हर थाने पर विशेष टीम का गठन किया गया.

टीम ने मध्य प्रदेश से बाहर जाकर बच्चों की खोजबीन शुरू की. उत्तर प्रदेश, राजस्थान,  महाराष्ट्र और गुजरात से बरामद कर इंदौर पुलिस बच्चों को बरामद कर मध्य प्रदेश ले आयी. ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि पुलिस ने अप्रैल महीने में चार लड़के और 23 लड़कियों को बरामद किया. मई में एक बच्चा और 16 बच्चियों का सुराग लगाने में पुलिस सफल रही. उन्होंने बताया कि जून महीने में भी सफलता मिली. अभी तक 14 बच्चों को बरामद किया जा चुका है.

इंदौर पुलिस ने परिजनों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

इस तरह पिछले कई महीनों में करीब 58 बच्चे पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है. परिजनों को सौंपने से पहले पुलिस ने बच्चों का महिला बाल विकास अधिकारियों से काउंसिलिंग पर कराई. महिला बाल विकास के अधिकारियों ने बच्चों से बातचीत कर जानकारी हासिल की कि किसके साथ गए थे और उनके साथ क्या-क्या हुआ.

डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि बच्चों को बरामद करने के लिए लंबे समय से कोशिश की जा रही थी. पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया. सभी बच्चे अपने-अपने परिजनों के पास पहुंच गये हैं. उन्होंने बच्चों को ढूंढने वाली टीम के लिए पुलिस विभाग से पुरस्कार देने की घोषणा की. 

मध्य प्रदेश में बनेगा देश का सबसे बड़ा ईथेन क्रैकर प्लांट, 60 हजार करोड़ का होगा निवेश, CM ने दी मंजूरी

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget