एक्सप्लोरर

Indore News: इंदौर में इंस्टाग्राम पर वीडियो डालने का शौक पड़ा महंगा, खेल-खेल में गई नाबालिग बच्चे की जान

Indore News: आर्थिक राजधानी इंदौर में इंस्ट्राग्राम पर वीडियो डालने के लिए एक नाबालिग बच्चे को फांसी लगाने का नाटक करना महंगा पड़ गया. हादसे में बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई.

Indore News: आधुनिकता का ये दौर सोशल मीडिया का है, जहां हर कोई व्यक्ति अपनी क्रिएटिविटी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना चाहता है. लेकिन कभी-कभी ये शौक महंगा भी पड़ सकता है. मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां इंस्ट्राग्राम पर वीडियो डालने के लिए एक नाबालिग बच्चे को फांसी लगाने का नाटक करना महंगा पड़ गया. हादसे में बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. हैरान करने वाला मामला हीरानगर थाना क्षेत्र के कबीटखेड़ी स्थित दाहिया कॉलोनी का है.

बच्चों के हाथ में मोबाइल थमानेवाले परिजन सावधान!

16 वर्षीय आदित्य नायक आए दिन अपनी क्रिएटिविटी का वीडियो बनाकर इंस्ट्राग्राम पर अपलोड करता था. 13 दिसंबर को आदित्य का परिवार विवाह समारोह में शामिल होने जावरा और छोटा भाई कोचिंग गया हुआ था. इसी दौरान आदित्य दोस्तों के साथ फांसी लगाने के नाटक का वीडियो बना रहा था. अचानक फंदा टाइट हुआ और उसका पैर स्टूल से खिसक गया जिससे आदित्य की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक के पिता देवीलाल ने बताया कि बच्चा कक्षा दसवीं का विद्यार्थी था और पढ़ने में भी होशियार था. हादसे के बाद हीरा नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर किशोर कुमार के मुताबिक खेल- खेल में बच्चा फांसी लगाने के नाटक कर रहा था. इसी दौरान उसकी मौत हुई है. हालांकि उन्होंने इस बात से प्रारम्भिक तौर पर इंकार किया है कि बच्चा वीडियो बना रहा था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ये घटना उन माता-पिता के लिए भी सबक है जो अपने छोटे बच्चों को वीडियो बनाने के लिए मोबाइल हाथ में थमा देते हैं. 

WATCH: अखिलेश यादव के बयान पर भड़के अनुराग ठाकुर, कहा- उन्हें बोलने से पहले दो बार सोचना चाहिए

3 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए कब आएगी Covid-19 Vaccine? अदार पूनावाला ने कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget