एक्सप्लोरर

Indore News: आर्मी के ड्रेस में नजर आएगा इंदौर नगर निगम का रिमूवल दस्ता? पूर्व सैनिक ने जताई नाराजगी

Indore MCD News: इंदौर नगर निगम ने अपने रिमूवल कर्मचारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू किया है. रिमूवल कर्मचारियों के नए ड्रेस कोड को लेकर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आई है.

Indore News Today: इंदौर नगर निगम ने नया प्रयोग शुरू किया है. इसके तहत अब नगर निगम की रिमूवल टीम के कर्मचारी आर्मी की ड्रेस में नजर आएंगे. ये आर्मी की ड्रेस तो नहीं है, लेकिन आर्मी के जैसी दिखने वाली ड्रेस कर्मचारियों को पहनाई गई है. 

यह ड्रेस इसलिए पहनाई गई है क्योंकि कर्मचारी जब रिमूवल करने जाते हैं तो उनसे लोग विवाद करने लगते हैं और बात आगे बढ़ जाती है. इन सब पर लगाम लगाने के लिए रिमूवल टीम को अब आर्मी वाली ड्रेस पहनाई जाएगी. जिससे लोग डरें और नगर निगम के कर्मचारी अपने कार्यों को सुचारू रुप से कर सकें.

नगर निगम कर्मचारियों की ड्रेस बनी कौतूहल
इंदौर नगर निगम ने यह ड्रेस उन कर्मचारियों को पहनाई है जो अतिक्रमण विरोधी दस्ते में काम करते हैं. यह लोग जब कार्रवाई करने जाते हैं तो लोग अक्सर इसे वाद विवाद करते हैं और कार्रवाई को रोकने का प्रयास करते हैं. नगर निगम के कर्मचारी और अतिक्रमणकारियों के बीच कभी-कभी ये विवाद इतना बढ़ जाता है कि बात पुलिस थाने तक पहुंच जाती है. 

इन विवादों से बचने के लिए इंदौर नगर निगम कमिश्नर ने यह अनूठा प्रयोग किया है. नगर निगम ने ये नियम आज बुधवार (15 मई) ही से लागू कर दिया है. आज सभी कर्मचारियों को सुबह यह ड्रेस बांट दी गई. नगर निगम के कर्मचारियों को आर्मी ड्रेस पहने हुए देख कर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. इतनी बड़ी संख्या में लोगों को आर्मी ड्रेस में देखकर कौतूहल जिज्ञासा में लोग घरों से बाहर निकल आए.

हालांकि बाद में कर्मचारियों से पूछा गया कि आर्मी की ड्रेस उन्होंने क्यों पहनी है, तो उन्होंने बताया कि इंदौर नगर निगम कमिश्नर ने नए प्रयोग के तहत उन्हें यह ड्रेस दी है. यह ड्रेस उन्हें इसलिए पहनाई गई है, जिससे उनसे कोई विवाद ना करें और लोग डरें और वह अपनी कार्रवाई पूरी करके वापस आसानी से आ सकें.

'ग्वालियर में प्रयोग रहा है सफल''
इंदौर नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा का कहना है कि यह ड्रेस पहनने के पीछे यही मुख्य कारण है कि अक्सर लोग अतिक्रमण की कारवाई करने वाले कर्मचारियों के साथ विवाद करते हैं, रिमूवल टीम को लड़ाई से और विवाद से बचने के लिए यह सब किया गया है. उन्होंने कहा कि यह प्रयोग ग्वालियर नगर निगम में कमिश्नर रहते हुए किया था और यह प्रयोग सफल रहा था. ग्वालियर में इस प्रोजेक्ट को लागू करने के बाद अब इंदौर में भी इसे शुरु किया गया है. 

पूर्व सैनिक ने जताई नाराजगी
नाम उजागर न करने की शर्त पर इंदौर के नजदीक देपालपुर क्षेत्र के ही एक पूर्व सैनिक ने कहा कि इस तरह के सेवा के कपड़े पहनना भारतीय सेना का अपमान है. इस तरह से लोगों के दिमाग में सेना के प्रति नकारात्मक भाव जाएगा. लोग अक्सर ये सोचेंगे कि आर्मी इस तरह की कार्रवाई कर रही है और उसे बुलाकर के मकान तुड़वाया जा रहा है.

ऐसे में जो आर्मी देश सेवा के भाव को दिल में लेकर चलती है, उसकी ड्रेस के जैसी दिखने वाली अन्य ड्रेस लोगों को पहना कर आखिर नगर निगम क्या दिखाना चाहता है? क्या इससे लोगों के दिमाग में सेना के लिए नकारात्मक भाव पैदा नहीं होंगे और क्या इंदौर नगर निगम कमिश्नर इसकी गारंटी ले सकते हैं?

ये भी पढ़ें: इंदौर में कांग्रेस नेता के घर और दफ्तर में तोड़फोड़, पुलिस ने नौ लोगों को किया गिरफ्तार

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
Embed widget