एक्सप्लोरर

Monsoon Update: इंदौर में 51 साल पहले जुलाई में ही हुई थी 30 इंच बारिश, इस साल भी जुलाई करेगा तरबतर

Indore Rain Update: पिछले साल की बारिश में इंदौर को पानी की कमी नहीं हुई थी. इस बार मानसून 6 दिन लेट जरूर आया लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि जुलाई में दक्षिण पश्चिम मानसून अच्छी बारिश करके जा सकता है.

Indore Monsoon Update: आज 1 जुलाई है और बारिश की बात करें तो इंदौर में जुलाई का महीना अच्छी बारिश देकर जाता है. जुलाई महीने में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड 1973 का है जहां 30 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी.

इंदौर में पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड अच्छा रहा है. 2023 में भी इंदौर में जुलाई के महीने में तकरीबन 17 इंच बारिश हुई थी जिसने शहर को भरपूर पानी दिया था. हालांकि जुलाई के महीने में मौसम विभाग के मुताबिक तकरीबन 12 इंच बारिश हो जाती है लेकिन पिछले साल इससे 5 इंच ज्यादा बारिश दर्ज की गई.

जुलाई का महीना इंदौर के लिए लाएगा भारी बारिश
पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड की बात करें तो जुलाई में औसतन बारिश के मामले में 6 साल ऐसे बीते हैं, जिनमें औसत से ज्यादा पानी गिरा है. इधर समूचे मध्य प्रदेश में मानसून का सिस्टम स्ट्रांग हो गया है, जिसकी वजह से जुलाई महीने में भी इंदौर को बारिश तरबतर करने वाली है.

मौसम विभाग ने जुलाई महीने का बारिश का आंकड़ा जारी किया है. पिछले 10 साल के आंकड़े पर नजर डाली जाए तो पता चलेगा कि इसमें तकरीबन 10 में से छह बार ऐसा हुआ है जबकि औसत से ज्यादा बारिश इंदौर में हुई है और इस बार भी ऐसा ही लग रहा है. क्योंकि मौसम विभाग के मुताबिक 12 इंच के आसपास बारिश जुलाई महीने में होना चाहिए लेकिन पिछले साल तकरीबन 17 इंच बारिश इंदौर में हो गई थी.

जुलाई महीने में हुई इस बारिश के बाद इस साल भी लग रहा है कि जुलाई 2024 में भी मेघराज इंदौर पर मेहरबान रहने वाले हैं आपको बता दें कि पिछले साल अच्छी बारिश हुई थी जिसकी वजह से सभी तालाब लबालब भर गए थे और इंदौर को पानी की कमी नहीं हुई थी इस बार मानसून 22 जून को आया है और करीब 5 से 6 दिन लेट आए मानसून से अब उम्मीद जग रही है कि जुलाई में दक्षिण पश्चिम मानसून अच्छी बारिश करके जाएगा.

पिछले 10 साल में इंदौर में बारिश का हाल कैसा रहा है?
शुरुआत करते हैं साल 2014 से जहां जुलाई महीने में 5.64 इंच बारिश हुई थी. वहीं, 2015 में 14.3 9 इंच बारिश, 2016 में 15.1 इंच बारिश, 2017 में 10 इंच बारिश, 2018 में 9.58 इंच बारिश, 2019 में 14 इंच बारिश, 2020 में 7.64 इंच बारिश, 2021 में 7 इंच बारिश, 2022 में 14.3 9 इंच बारिश और साल 2023 में 18 इंच बारिश दर्ज की गई थी.

तापमान की बात करें तो जुलाई में दिन का औसत तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहता है और रात में यही तापमान गिरकर 22.8 डिग्री सेल्सियस तक आ जाता है. जुलाई के महीने में बारिश के दिनों की औसत संख्या करीब 13 दिन की होती है जब बारिश हो रही होती है. इधर जुलाई महीने में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड 1973 का है जहां 30 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी.

मौसम विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, सन् 1966 में 12 जुलाई को इंदौर का तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया था. इस दिन तापमान करीब 39.9 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था.

यह भी पढ़ें: MP News: सिंगरौली में पलटा डीजल से भरा टैंकर और मच गई लूट, बाल्टी-डिब्बों में तेल भरने के लिए एक दूसरे पर चढ़े लोग

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget