एक्सप्लोरर

Indore News: 6 दिन बाद गिरफ्त में आया कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से लापता तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस

Indore Leopard: छह दिनों के सर्च अभियान के बाद आज वन विभाग और कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय की टीम ने वन विभाग कार्यालय नवरतन बाग के समीप से तेंदुए का रेस्क्यू किया है.

Indore Leopard News: इंदौर की कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से रहस्यमय ढंग से गायब हुआ तेंदुआ आखिरकार मिल गया. 6 दिनों के सर्चिंग अभियान के बाद आज वन विभाग और कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय की टीम ने वन विभाग कार्यालय नवरतन बाग के समीप से तेंदुए का रेस्क्यू किया है. रेस्क्यू किये जाने के बाद वन विभाग कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों ने राहत की सांस ली है. हालांकि बताया जा रहा है कि तेंदुआ पीछे के हिस्से से घायल है, जिसके कारण वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा है. अब तेंदुए का इलाज प्राणी संग्रहालय के अस्पताल में किया जा रहा है.

वन विभाग अमले के अनुसार आज सुबह जानकारी मिली कि नवरतन बाग स्थित वन विभाग कार्यालय के समीप झाड़ियों में तेंदुए को देखा गया है, जिसके बाद तेंदुए को ढूंढने के लिए सर्चिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान तेंदुआ दिखाई दिया, जिसके बाद उसका रेस्क्यू किया गया है. तेंदुए को रेस्क्यू किए जाने के बाद वन विभाग और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय पहुंचे और तेंदुए के बारे में जानकारी ली.

घायल तेंदुए को इलाज के लिए इंदौर के ज़ू लेकर पहुंची थी टीम

बता दें मामला 1 दिसंबर की रात का है, जब बुरहानपुर के नेपानगर से वन विभाग की टीम एक घायल तेंदुए को इलाज के लिए इंदौर के ज़ू लेकर पहुंची थी, लेकिन रात काफी हो जाने और पर्याप्त कर्मचारी नहीं होने के कारण ज़ू प्रभारी डॉ उत्तम यादव ने इस तेंदुए की कस्टडी लेने के मना करते हुए इसे सुबह लाने की बात कही थी. बाद में वन विभाग के कहने पर ज़ू प्रभारी ने उन्हें एक रात ज़ू में ही बिताने की अनुमति दे दी थी, लेकिन जब 2 दिसंबर की सुबह जब ज़ू प्रभारी, वन विभाग के टीम के साथ तेंदुए की कस्टडी लेने पहुंचे, तो उन्हें पिंजरा तो मिला, लेकिन उस पिंजरे में तेंदुआ नहीं मिला. जिसके बाद वन विभाग और ज़ू प्रभारी के पसीने छूट गए थे. अब ऐसे में सवाल यह उठता है की ज़ू से एकाएक गायब हुआ तेंदुआ आख़िरकार करीब 2 किलोमीटर दूर वन विभाग कैसे बिना किसी को दिखे पहुँच गया और गया तो अन्तत: वन विभाग ही क्यों गया?

यह भी पढ़ें-

संसद से गायब रहने वाले सांसदों को पीएम मोदी की फटकार, कहा- बच्चों की तरह बार-बार कहना ठीक नहीं

आंदोलन में मारे गए किसानों की लिस्ट Loksabha में दिखाकर बरसे Rahul Gandhi, बोले- Modi सरकार दे मुआवजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में इनोवेशन का सेंटर बनेगा मध्य प्रदेश, 23-24 अक्टूबर को समिट
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में इनोवेशन का सेंटर बनेगा मध्य प्रदेश, 23-24 अक्टूबर को समिट
MP में CM मोहन यादव का तोहफा, 950 से ज्यादा लोगों को बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
MP में CM मोहन यादव का तोहफा, 950 से ज्यादा लोगों को बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
कोटा बस एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिले CM मोहन यादव, AIIMS पहुंचकर जाना हाल
कोटा बस एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिले CM मोहन यादव, AIIMS पहुंचकर जाना हाल
दिग्विजय सिंह की यात्रा पर पत्नी बोलीं- 'समाज की उन संस्थाओं...'
दिग्विजय सिंह की यात्रा पर पत्नी बोलीं- 'समाज की उन संस्थाओं...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget