एक्सप्लोरर

Indore: असल में नहीं तो फर्जी टीटी बना शख्स, पांच राज्यों के यात्रियों को ऐसे लगाया चूना, हो जाएंगे हैरान

Fake TT Arrested: आरोपी प्रशांत पांडा मूल रूप से पुणे का रहने वाला है. वह बेंगलुरु के एक मॉल में काम करता था. 12वीं तक पढ़ा हुआ है, फर्राटेदार इंग्लिश बोलने के कारण कोई भी उसकी बातों में आ जाता था.

Indore Fake TT Arrested: इंदौर जीआरपी (GRP) पुलिस ने फर्जी तरीके से टीटी (TT) बनकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जीआरपी ने उसके पास से करीब 79 मोबाइल बरामद किए हैं. जीआरपी के अनुसार आरोपी पांच राज्यों के यात्रियों को निशाना बना चुका है. इंदौर की जीआरपी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि पिछले दिनों एक फरियादी रहीम शा ने शिकायत की थी कि उन्हें रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति मिला, जिसने खुद को टीटी बताया और उसने धोखाधड़ी कर रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन, आधार कार्ड और रुपए लेकर फरार हो गया.

इसके बाद जीआरपी ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की. इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी प्रशांत लगातार विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया. 

बोलीं एसपी, कई राज्यों में कर चुका है धोखाधड़ी

रेलवे एसपी निवेदिता गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह तेलंगाना ,राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, कर्नाटक, उड़ीसा में भी इसी तरह से धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दे चुका है. आरोपी विभिन्न जगहों पर अलग-अलग तरीके से धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देकर लाखों रुपए की ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुका है. 

मोबाइल चोरी कर बेच देता था ओएलएक्स पर

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अधिकतर मोबाइल फोन ही चुराता था और उन्हें ओलेक्स के माध्यम से बेच देता था. आरोपी ने ओएलएक्स पर दो से तीन अकाउंट भी बनाये हुए हैं. इसी के माध्यम से वह धोखाधड़ी कर मोबाइल बेचता था. आरोपी एजुकेटेड है. वह रेलवे स्टेशन पर टीटी की ड्रेस में खड़ा हो जाता था. वहां पर कोई भी व्यक्ति उसे नजर आता था तो प्लेटफॉर्म टिकट सहित अलग-अलग तरह से पूछताछ करता और जब किसी के पास प्लेटफार्म टिकट नहीं मिलता तो डरा धमका कर उससे मोबाइल लेता था और फिर उस मोबाइल के माध्यम से विभिन्न तरह से ठगी की वारदातों को अंजाम देता था. 

धोखाधड़ी कर पूरे करता था प्रेमिका के शौक

आरोपी प्रशांत धोखाधड़ी के पैसों से अपनी प्रेमिका के खर्चों और अपने महंगे शौक पूरा करता था. प्रेमिका पंजाब की रहने वाली है. सोशल मीडिया के माध्यम से ही दोनों की मुलाकात हुई थी. इसके बाद वह अपने पति को छोड़कर प्रशांत पंडा के साथ ही रहने की ठानी और अधिकतर वह प्रियंका पांडा और प्रशांत इसी तरह से धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देते थे. आरोपी प्रशांत का रहन-सहन भी हाई एजुकेटेड व्यक्ति की तरह ही था. वह अधिकतर इंग्लिश में बात करता था. इस कारण कोई भी व्यक्ति उस पर आसानी से विश्वास कर लेता था. इसी का फायदा उठाकर वह लगातार धोखाधड़ी करता था. 

पुणे का रहने वाला है प्रशांत

आरोपी प्रशांत पांडा मूल रूप से पुणे का रहने वाला है. वह लेकिन बेंगलुरु के एक मॉल में काम करता था. वह 12वीं तक पढ़ा हुआ है, लेकिन फर्राटेदार इंग्लिश बोलने के कारण कोई भी व्यक्ति उसकी बातों में आ जाता था. इस कारण वह आसानी से धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दे देता था. आरोपी की प्रेमिका भी इसी तरह से वारदातों को अंजाम दे रही थी. पुलिस ने उसके खिलाफ भी कार्रवाई की है. आरोपी पांच राज्यों में इसी तरह से धोखाधड़ी करीब 79 मोबाइल चुरा चुका है.

मुंबई की घटना से प्रशांत को मिला आइडिया

बताया जा रहा है मुंबई जंक्शन के प्लेटफार्म पर ट्रेन के इंतजार करते समय प्रशांता का का एक फर्जी टीटी मोबाइल और एटीएम लेकर फरार हो गया था. पकड़े गए आरोपी प्रशांत ने बताया कि उसका सपना रेलवे में टीटी बनने का था. लेकिन, नौकरी नहीं मिल पाने के चलते वह हताश रहता था. प्रशांत को अपने साथ मुंबई में हुई घटना से आइडिया मिल गया. इसके बाद प्रशांत ने भी वही राह अपना ली. 

यह भी पढ़ें: Bhind Crime News: पहले प्यार को पाने के लिए पत्नी ने रची खूनी साजिश, प्रेमी ने पति की हत्या कर जलाया शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget