एक्सप्लोरर

Indore Fire: पेंट के गोदाम में लगी भाषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, 12 घंटे के बाद भी उठ रहीं लपटें

Indore News: इंदौर में मंगलवार रात एक गोदाम में आग लग गई. यह गोदाम एक बहुमंजिला इमारत पर मौजूद है. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है.

Indore Godown Fire News: इंदौर में बीती रात पेंट के गोदाम  (Paint Godown Fire) में आग लग गई. रात से ही हजारों लीटर पानी और फोम का इस्तेमाल करने के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. घटना में जनहानि तो नहीं हुई है लेकिन लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है. बीते कुछ दिनों से एमपी में लगातार आग की घटनाएं सामने आ रही हैं. यह गोदाम छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के मधुमिलन चौराहे पर एक बहुमंजिला इमारत में मौजूद है. अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है.

आग लगने की घटना का पता चलने पर पहले तो स्थानीय लोगों ने इसे बुझाने की कोशिश की और जैसे ही लपटें तेज होने लगीं पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को जानकारी दी गई. जानकारी मिलने पर दमकल की गाड़ियों को भेजा गया. इसके अलावा स्थानीय विधायक आकाश विजयवर्गीय भी मौके पर पहुंचे. आकाश ने निगम वर्कशॉप इंचार्ज मनीष पांडे को फोन कर पोकलेन मशीन बुलवाई. बताया जा रहा है कि लोहे की जाली लगी होने की वजह से अंदर पानी भेजने में दिक्कत हो रही थी. जाली तोड़ कर आग पर काबू करने की कोशिश की गई लेकिन यह कोशिश भी नाकाम रही. 12 घंटे बीत जाने के बाद भी अंदर से आग की लपटें उठ रही हैं.

अब तक 40 टैंकर पानी का किया जा चुका है इस्तेमाल
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर एसपी निगवाल पहुंचे. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर दमकल की गाड़िया भेजी गईं और रात से ही फायर बिग्रेड द्वारा आग बुझाने काम जारी है. आग बुझाने के लिए 40 से ज्यादा टैंकर पानी लग चुका है. आग की भयावह स्थिति को देखते हुए फोम का इस्तेमाल भी किया गया है. भीषण आग की वजह से गोडाउन में रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया. आग इतनी भयावह थी कि आसपास के पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल फैल गया. एहतियातन आसपास की कई दुकानों को खाली करवाया गया. वहीं कई घंटों की मशक्कत के बाद फायर की टीम आग को काबू नहीं कर पाई है. आग लगने की वजह शार्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें-

MP News: मानहानि मामले में बढ़ सकती हैं सीएम शिवराज की मुश्किलें, 29 अप्रैल को विवेक तंखा के होंगे बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget