एक्सप्लोरर

इंदौर कलेक्टर ने घोषित किया स्थानीय अवकाश, सामने आई ये बड़ी वजह

Indore Holiday News: इंदौर के कलेक्टर ने 18 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के अगले दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया है. यह अवकाश सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों पर लागू होगा, लेकिन बैंक और कोषागारों पर नहीं.

Holiday Declared in Indore: इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने 18 सितंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया है. अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन यह अवकाश हर साल घोषित किया जाता है. इस बार भी शासकीय कर्मचारियों को 18 सितंबर को छुट्टी मिल गई है. इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि इंदौर जिले में 18 सितंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है. 

यह अवकाश बैंक, कोषालय और उपकोषागारों पर लागू नहीं होगा. इसके अलावा, सभी शासकीय और गैर शासकीय संस्थाओं पर अवकाश लागू रहेगा. उन्होंने बताया कि अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन हमेशा स्थानीय अवकाश रहता है. उल्लेखनीय है कि इंदौर में अनंत चतुर्दशी का पर्व बड़े ही उत्साह धूमधाम के साथ मनाया जाता है. 

इस दौरान आकर्षक झांकियां भी निकाली जाती हैं, जिसमें रात भर कर्मचारियों और अधिकारियों को मौजूद रहना पड़ता है. इसी के चलते लंबे समय से अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन स्थानीय अवकाश की घोषणा होती चली आई है.

कलेक्टर को तीन अवकाश देने का अधिकार
मध्य प्रदेश के सभी जिले के कलेक्टरों को तीन स्थानीय अवकाश वर्ष भर में देने का अधिकार है. इसी अधिकार का उपयोग करते हुए इंदौर कलेक्टर ने स्थानीय अवकाश की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि तीन में से एक अवकाश अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन का रहता है. इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर दो अन्य अवकाश भी घोषित किया जा सकते हैं.

गौरतलब है कि अनंत चतुर्दशी के अवसर पर मंगलवार को रात भर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन चलता रहा, जबकि आज सुबह से फिर से प्रतिमाओं का सिलसिला शुरू हो गया है. राजधानी भोपाल में 6 बड़े घाट सहित 22 स्थानों पर प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था की गई है. बैरागढ़ के समीप घाट पर विसर्जन की व्यवस्था होने से कई घंटों जाम के हालात बने रहे.

यह भी पढ़ें: 'मुसलमानों के लिए जमानत एक अपवाद क्यों?', सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर दिग्विजय सिंह ने किया सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget