एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर कस्टम ने एयरपोर्ट पर जब्त किया 625 ग्राम विदेशी सोना, इस शातीराना तरीके से कर रहा था तस्करी

Indore Airport News: कैप्सूल में यह व्यक्ति 625 ग्राम सोना शारजाह से भरकर ला रहा था, तस्करी करने के लिए तस्करों ने नया रास्ता चुना है, जहां गोल्ड को पिघलाकर एक कैप्सूल में भर दिया जाता है.

Indore Customs Confiscate Gold: इंदौर एयरपोर्ट पर एक यात्री अवैध तरीके से 625 ग्राम सोना लाते हुए पकड़ा गया है. तस्करी के आरोप में पकड़ाए इस व्यक्ति के पास से दो कैप्सूल में 625 ग्राम सोना बरामद हुआ है. आरोपी ने गोल्ड को पिघलाकर पहले उसका पेस्ट बनाया गया और उसे कैप्सूल में भरकर इंदौर लाया जा रहा था. इंटेलिजेंस ने जांच के दौरान इस व्यक्ति को पकड़ा और एयरपोर्ट पर तैनाद पुलिस के हवाले किया है. पुलिस मामले में अब आगे की कार्रवाई कर रही है.

इंदौर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में स्थित देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शारजाह से इंदौर आ रही अंतरराष्ट्रीय उड़ान में एक व्यक्ति आज सुबह पकड़ा गया है, जिस पर यह कार्रवाई की गई है. इंटेलिजेंस विभाग ने जांच के दौरान इस आदमी को गिरफ्तार किया है. इसके पास दो कैप्सूल भी बरामद हुए हैं जो काले रंग के हैं. 

तस्करों ने चुना है नया रास्ता
इन कैप्सूल में यह व्यक्ति 625 ग्राम सोना शारजाह से भरकर ला रहा था, तस्करी करने के लिए तस्करों ने नया रास्ता चुना है, जहां गोल्ड को पिघलाकर एक कैप्सूल में भर दिया जाता है. कैप्सूल में भरने के बाद गोल्ड कैप्सूल के अंदर बंद हो जाता है और बाहर से सामान्य दिखाई देता है. इसी बात का फायदा उठाकर यह तस्कर गोल्ड को इंदौर अवैध तरीके से ला रहे थे. इंटेलिजेंस ने जांच के दौरान इस व्यक्ति को तस्करी करते हुए पकड़ा, वहीं एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले इस व्यक्ति को कर दिया गया है. जहां आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है.

जो गोल्ड के ऊपर लाया था सिल्वर स्प्रे 
आरोपी युवक भोपाल का रहने वाला है. आपको बता दें कि इंदौर फिलहाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग विमान सेवाओं से जुड़ा हुआ है जहां इंदौर शाहजहां और दुबई जैसे शहरों से भी सीधे हवाई तौर पर कनेक्ट है ऐसे में तस्करी के मामले बढ़ जाते हैं और अवैध तरीके से गोल्ड को इंपोर्ट किया जाता है. इंटेलिजेंस ने इस व्यक्ति को जांच के दौरान पकड़ा और जब देखा गया कि इसके पास अवैध गोल्ड है तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. इससे पहले भी इंदौर में तस्करी के कई मामले सामने आए हैं, जहां कुछ दिन पहले ही एक आरोपी को पकड़ा गया था, जो गोल्ड के ऊपर सिल्वर स्प्रे करके लाया था ताकि जांच एजेंसी को यह लगे कि यह सोना नहीं चांदी है. लेकिन जब जांच की गई तो बड़ी मात्रा में उसके पास अवैध तरीके से गोल्ड पाया गया.

ये भी पढ़ें: MP Cabinet News: मकर संक्रांति पर उज्जैन में होगी एमपी कैबिनेट की बैठक? सीएम मोहन यादव ने दिए संकेत

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget