एक्सप्लोरर

Indore Corona Case: इंदौर में कोरोना के 614 हॉटस्पॉट, संक्रमण से तीन और लोगों की मौत

इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह की लगातार अपील के बावजूद लोगों में लापरवाही देखने को मिल रही है.

Indore Corona Case: मध्य प्रदेश के टॉप हॉटस्पॉट में शामिल इंदौर में 614 ऐसे स्थान हैं जहां पर कोरोना पॉजिटिव मरीज अधिक संख्या में सामने आ रहे हैं. इसके अलावा इंदौर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार को मरने वालों के रिकॉर्ड में तीन और नाम दर्ज हो गए. अभी तक इंदौर में कोरोना से 1403 लोगों की मौत हो चुकी है. 

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा लगातार कोरोना से बचाव और प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की जा रही है. बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं, जिसका परिणाम यह है कि मध्य प्रदेश के टॉप हॉटस्पॉट में इंदौर सबसे ऊपर है. इंदौर में शुक्रवार को भी रिकॉर्ड तोड़ 3169 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए. सबसे चिंताजनक खबर यह है कि कोरोना से शुक्रवार को तीन और लोगों की मौत दस्तावेजों पर दर्ज की गई. इंदौर में वर्तमान में 20340 सक्रिय उपचाररत मरीज हैं. इनमें से कुछ मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है. इन खबरों के बीच राहत देने वाली बात यह है कि शुक्रवार को ओमीक्रोन वेरिएंट का एक भी मरीज सामने नहीं आया है. पहली और दूसरी लहर में भी इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई थी. इस बार भी कुछ ऐसा ही नजारा सामने आ रहा है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं इंदौर में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं. 

डेल्टा वेरिएंट को लेकर कलेक्टर चिंतित

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह कोरोना के डेल्टा वेरिएंट को लेकर चिंतित है. उन्होंने इंदौर वासियों से अपील की है कि वे मास्क पहने और गाइडलाइन का पालन करें. कोरोना का डेल्टा वेरिएंट अभी भी लोगों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है. इस वेरिएंट से ग्रसित मरीजों को ऑक्सीजन की भी अधिक जरूरत पड़ रही है, इसके अलावा मरीजों को हॉस्पिटलाइज भी करना पड़ रहा है.

पॉजिटिविटी की दर 4 फीसदी के भीतर

शुक्रवार को इंदौर में 12144 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आई. इनमें से 3169 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इस प्रकार पॉजिटिविटी की दर 3.8फीसदी आंकी गई. सबसे बड़ी बात यह है कि 161 लोग दोबारा से पॉजिटिव पाए गए हैं. इंदौर में आरटीपीसीआर टेस्ट के जरिए अधिक पॉजिटिव मामले सामने आ रहे है. जबकि एंटीजन टेस्ट से भी पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है. 

इसे भी पढ़ें :

Indore Corona News: इंदौर कलेक्टर ने डेल्टा वेरिएंट को लेकर लोगों को किया सर्तक, स्कूलों को दिए गए ये खास निर्देश

Indore Smart Map: इंदौरवासियों के लिए बड़ी सौगात, स्मार्ट मैप पर एक क्लिक के जरिये अब मिलेगी शहर की पूरी जानकारी

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget