एक्सप्लोरर

Indore News: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- कोरोना और कमलनाथ '2K', दोनों से प्रदेश को हुआ नुकसान

2K यानी कमलनाथ और कोरोना के कारण बड़ा नुकसान हुआ है. कमल नाथ और कोरोना ने प्रदेश में 3 साल के कार्य को बाधित किया. मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ये बात कही.

Indore News: इंदौर के रविंद्र नाट्य गृह में बिजली बिल राहत योजना कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बिजली बिल के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे. सीएम शिवराज बिजली बिल राहत योजना के प्रमाण-पत्रों का वितरण कार्यक्रम से आज वर्चुअल जुड़े थे. कार्यक्रम के पहले दिन समारोह में चुनिंदा उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र सौंपा गया. 8 से 10 अप्रैल तक मालवा-निमाड़ के सभी बिजली उपभोक्ताओं को राहत दी जाएगी. 15 जिलों के तहत कुल 937 स्थानों पर शिविर लगाकर 23 लाख पात्र उपभोक्ताओं को राहत राशि का प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा. कुल 23 लाख पात्र उपभोक्ताओं को 10 अप्रैल तक प्रमाण पत्रों का वितरण कर दिया जाएगा. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के तहत कोविड राहत योजना अंतर्गत कुल 989 करोड़ की मदद दी गई है.

बिजली बिल राहत योजना के 4449 प्रमाण पत्र वितरित

मालवा-निमाड़ में इंदौर सहित सभी 15 जिला मुख्यालयों पर आज बिल राहत योजना के कुल 4449 प्रमाण पत्र वितरित किए गए. प्रमाण पत्र पाने वाले उपभोक्ताओं को सवा सात करोड़ रुपए की राहत सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दी. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए बीजेपी की शान में कसीदे गाए. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में बीजेपी गरीबों की देखभाल करनेवाली अकेली पार्टी है. उन्होंने बीजेपी को किसान, नौजवान हितैषी पार्टी बताया. उन्होंने कहा कि कोरोना पूरे देश में आया था लेकिन बीजेपी को छोड़कर अन्य सरकारों ने क्यों नहीं बिजली बिल माफ किया. बगल के दो राज्य छत्तीसगढ़ और राजस्थान में प्रधानमंत्री आवास योजना है. शिवराज सिंह चौहान की सरकार कन्यादान संबल तीर्थ योजना चला रही है. हमारी योजनाएं बीजेपी नेतृत्व के विचार की देन है. गृहमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस की व्यवस्था कोरोना की व्यवस्था जैसी चलती है.

Sidhi News: सीधी मामले में सीएम शिवराज का एक्शन, जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर दिया कार्रवाई का निर्देश

गृहमंत्री मिश्रा ने कमलनाथ और कोरोना को बताया '2K' 

कमलनाथ पर जुबानी हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में '2K' यानी कमलनाथ और कोरोना के कारण बड़ा नुकसान हुआ है. कमलनाथ और कोरोना ने प्रदेश में 3 साल के कार्य को बाधित किया और अब दोनों अस्ताचल की ओर हैं. देश में बढ़ रही महंगाई पर गोलमोल जवाब देते हुए बोले कि कांग्रेस ने बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी. उन्होंने पूछा कि किसी को बेरोजगारी भत्ता मिला क्या? उन्होंने फिल्मी डॉयलॉग बोलते हुए कहा कि जिसके घर शीशे के होते हैं वो दूसरों के घरों पर पत्थर नही फेंकते. भोपाल में जेएमबी के पकड़े गए आतंकवादियों की जांच एनआईए करेगी. एनआईए का पत्र आ चुका है. जेल से छूटे कालीचरण महाराज के तलवार लहराने वाले वीडियो पर क्या कार्रवाई करेंगे?

सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि स्वाभाविक रूप से कांग्रेस कार्रवाई की मांग करेगी लेकिन गोरखपुर में पकड़े गए आतंकवादी पर किसी कांग्रेसी का ट्वीट नहीं आया. दिग्विजय सिंह के दोस्त जाकिर नायक का पट्ठा गोरखपुर मंदिर हमले में पकड़ा गया. इस पर कुछ नहीं कहा जाएगा लेकिन लेकिन कालीचरण महाराज के बारे में जरूर कहेंगे. आनेवाला विधानसभा चुनाव कमलनाथ की अगुवाई में लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस उम्र में पार्टी ने उनके सिर सेहरा बांध दिया है. पार्टी का आंतरिक मामला है. लेकिन बीजेपी दो तिहाई बहुमत से सरकार शिवराज सिंह के चेहरे पर बनाएगी. बता दें कि कार्यक्रम में इंदौर के प्रभारी डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक, नगर अध्यक्ष, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

Indore News: इंदौर में दिव्यांग बच्चों का जलवा, जॉगिंग करके बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget