एक्सप्लोरर

Indore News: खेलते बच्चे के ऊपर से गुजरी कार, मालिक ने खुद अपने ड्राइवर पर कराई FIR

Indore News in Hindi: इंदौर में एक बच्चे के ऊपर कार चढ़ने की घटना हुई, जिसमें कार मालिक ने मानवता दिखाई. उन्होंने बच्चे के इलाज का खर्च उठाया और ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई.

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. शहर के बॉम्बे हॉस्पिटल के पास स्थित पॉश कॉलोनी शांति निकेतन में सड़क पर खेल रहे एक मासूम बच्चे के ऊपर से कार के दोनों पहिए गुजर गए. इस खौफनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए. 

इस दर्दनाक घटना के बाद कार मालिक ने जो इंसानियत और ईमानदारी की मिसाल पेश की है, वह पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है. कार मालिक ने न सिर्फ घायल बच्चे के इलाज का पूरा खर्च उठाया, बल्कि खुद अपने ड्राइवर को पुलिस स्टेशन भेजकर उसके खिलाफ एफआईआर (FIR) भी दर्ज कराई.

CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

मिली जानकारी के अनुसार, यह दिल दहला देने वाली घटना मंगलवार दोपहर की है. शांति निकेतन कॉलोनी की सड़क पर दो छोटे बच्चे खेल रहे थे. वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार वहां आती है और कार चालक की घोर लापरवाही के कारण एक मासूम बच्चा कार की चपेट में आ जाता है. फुटेज में दिख रहा है कि कार के दोनों पहिए उस मासूम के ऊपर से गुजर जाते हैं. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े.

बाल-बाल बची जान, पैर में आया फ्रैक्चर

हादसे के तुरंत बाद आनन-फानन में घायल मासूम को पास के ही बॉम्बे अस्पताल (Bombay Hospital) ले जाया गया. गनीमत यह रही कि इतने खौफनाक हादसे के बावजूद बच्चे की जान बच गई. डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि बच्चे के पैर में गंभीर फ्रैक्चर आया है. फिलहाल अस्पताल में मासूम का उपचार जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

कार मालिक संजय अग्रवाल ने पेश की मिसाल

अक्सर सड़क हादसों के बाद आरोपी ड्राइवर और गाड़ी के मालिक मौके से फरार हो जाते हैं या मामले को दबाने की कोशिश करते हैं. लेकिन इस घटना में कार के मालिक संजय अग्रवाल ने एक अलग ही नजीर पेश की. जैसे ही उन्हें अपने ड्राइवर की इस जानलेवा लापरवाही की जानकारी मिली, उन्होंने बिना कोई बहाना बनाए तुरंत बच्चे के इलाज की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली. इसके साथ ही, उन्होंने कानून का सम्मान करते हुए खुद अपने ड्राइवर को लसूड़िया थाने भेजा.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस पूरे मामले पर इंदौर के एडिशनल डीसीपी (Additional DCP) राजेश दंडोतिया ने बताया कि कार मालिक की तरफ से खुद पहल करते हुए ड्राइवर को थाने लाया गया था. लसूड़िया थाना पुलिस ने कार मालिक की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. वहीं, कार मालिक के इस कदम की आम जनता और पुलिस दोनों ही सराहना कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget