एक्सप्लोरर

Indore Crime: इंदौर में 19 लाख रुपये की ब्राउन शुगर जब्त, चेकिंग के दौरान संदेश होने पर पुलिस ने रोका था

Indore Crime News: पुलिस को चेकिंग के दौरान एक कार में दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए. पुलिस ने कार रोकी तो युवक घबरा गए. उनके पास से 19 लाख रुपये ब्राउन शुगर जब्त की गई है.

MP Crime News: नशे के अवैध कारोबार पर प्रहार करते हुए इंदौर पुलिस ने बीती रात 19 लाख रुपये की ब्राउन शुगर जब्त की है. पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. वहीं एक कार भी पुलिस के कब्जे में है. पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड मांगी है. 

शहर का दायरा बढ़ने के साथ-साथ इंदौर में अपराधों में भी बढ़ोत्तरी हो रही है और इन अपराधों को रोकने के लिए पुलिस लगातार काम भी कर रही है, लेकिन देखने में आ रहा है कि पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.

नशाखोरी के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई करती नजर आती है और खुलासे भी करती है. जिसमें ये देखा गया है कि पुलिस के ऐसे कई खुलासे भी हुए, जिसमें अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के नशा माफियाओं को पुलिस ने पकड़ा और जेल के अंदर डाला है. लेकिन इसके बावजूद अभी भी कई अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर है.

दरअसल, बीती रात पुलिस को चेकिंग के दौरान एक कार में दो युवक संदिग्ध दिखाई दिए, पुलिस ने कार रोकी तो युवक घबरा गए.  सर्चिंग के दौरान पुलिस को दोनों युवकों के पास से अलग अलग पुड़िया में ब्राउन शुगर मिली जो करीब 35 ग्राम के आसपास थी. इस ब्राउन शुगर के अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 19 लाख रुपये बतायी जा रही है.

दरअसल पुलिस सामान्य चैकिंग के दौरान देर रात बड़ा गणपति चौराहे पर चेकिंग कर रही थी. उसी वक्त एक सफेद रंग की कार एयरपोर्ट की ओर से आती दिखाई दी. पुलिस को दो युवक कार में बैठे नजर आए जो संदिग्ध दिख रहे थे, रोकने पर दोनों युवक घबरा गए और पुलिस को संदेह हुआ.

पुलिस ने दोनों युवकों की चेकिंग की. चेकिंग के दौरान पुलिस को युवकों के पास से पॉलिथीन में बंधी हुई 35 ग्राम ब्राउन शुगर मिली. इस मामले में पुलिस ने मल्हारगंज थाने में एफआईआर दर्ज करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के नाम राकेश पिता राम सिंह चौहान उम्र 32 साल निवासी मल्हारगंज इंदौर तथा राम हनोतियां पिता दिनेश उम्र 25 साल निवासी इंदौर हैं. 

इसे भी पढ़ें: Chhindwara Car Accident: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई और 10 फीट ऊपर हवा में उछली, दो दोस्तों की मौत

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget